खेल की खबरें | लिवरपूल और बायर्न म्यूनिख की बड़ी जीत, रीयाल मैड्रिड भी जीता
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. लिवरपूल ने पिछले साल चैंपियन्स लीग के क्वार्टर फाइनल में जगह बनाने वाले अटलांटा को 5-0 से हराया। यह इन दोनों टीमों के बीच पहला मुकाबला था।
लिवरपूल ने पिछले साल चैंपियन्स लीग के क्वार्टर फाइनल में जगह बनाने वाले अटलांटा को 5-0 से हराया। यह इन दोनों टीमों के बीच पहला मुकाबला था।
पुर्तगाल के स्ट्राइकर डिएगो जोटा ने हैट्रिक बनायी। सितंबर में लिवरपूल से जुड़ने के बाद सभी तरह की प्रतियोगिताओं में उन्होंने जो 10 मैच खेले हैं उनमें उन्होंने सात गोल किये हैं। ग्रुप डी के इस मैच में 2019 के चैंपियन की तरफ से मोहम्मद सालेह और सैडियो माने ने भी गोल किये।
यह भी पढ़े | SRH vs MI IPL Match 2020: सनराइजर्स हैदराबाद ने मुंबई इंडियंस को 10 विकेट से मात देकर प्लेऑफ में पहुंचा.
लिवरपूल की यह लगातार तीसरी जीत है जिससे उसने ग्रुप डी में नौ अंक के साथ अपनी स्थिति मजबूत कर ली है।
इस बीच ग्रुप बी में 13 बार के चैंपियन रीयाल मैड्रिड ने रोड्रिगो के अंतिम क्षणों में किये गये गोल की मदद से इंटर मिलान को 3-2 से हराया। यह उसकी इस सत्र में पहली जीत है। दोनों टीमें 80वें मिनट तक 2-2 से बराबरी पर थी।
यह भी पढ़े | SRH vs MI IPL Match 2020: मुंबई इंडियंस ने सनराइजर्स हैदराबाद को दिया जीत के लिए 150 रनों का लक्ष्य.
मौजूदा चैंपियन बायर्न म्यूनिख ने जेरोम बोटेंगे, लेरॉय साने, राबर्ट लेवान्डोस्की और लुकास हर्नानडेज के अंतिम 15 मिनट में किये गये गोल की बदौलत ग्रुप ए में आरबी साल्ज्बर्ग को 6-2 से शिकस्त दी।
मैनचेस्टर सिटी ने भी ग्रुप सी में फेरान टोरेस, गैब्रियल जीसस और जोओ कैन्सेलो की गोल की मदद से ओलंपियाकोस को 3-0 से हराया।
बोरूसिया मोनशेंगलाबाख ने भी ग्रुप बी में शख्तार डोनेत्स्क को 6-0 से करारी शिकस्त दी। अजाक्स और पोर्तो ने भी अपने मैच जीते जबकि लोकोमोटिव मास्को ने एटलेटिको मैड्रिड को 1-1 से ड्रा पर रोका।
इस तरह से एक दिन में आठ मैचों में 35 गोल हुए। यह एक दिन में सर्वाधिक गोल के रिकार्ड से केवल दो गोल कम है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)