जरुरी जानकारी | नवंबर में जियो, भारती के फिक्स्ड ब्रॉडबैंड कनेक्शनों में ‘स्थिर’ वृद्धि

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. रिलायंस जियो और भारती एयरटेल ने नवंबर में क्रमश: 1,70,000 और 60,000 नए फिक्स्ड ब्रॉडबैंड ग्राहक जोड़े हैं। एक रिपोर्ट में यह जानकारी देते हुए कहा गया है कि इन दोनों कंपनियों के फिक्स्ड ब्रॉडबैंड कनेक्शनों में वृद्धि का रुख इससे पिछले महीने के अनुरूप ही रहा है।

नयी दिल्ली, 31 जनवरी रिलायंस जियो और भारती एयरटेल ने नवंबर में क्रमश: 1,70,000 और 60,000 नए फिक्स्ड ब्रॉडबैंड ग्राहक जोड़े हैं। एक रिपोर्ट में यह जानकारी देते हुए कहा गया है कि इन दोनों कंपनियों के फिक्स्ड ब्रॉडबैंड कनेक्शनों में वृद्धि का रुख इससे पिछले महीने के अनुरूप ही रहा है।

कोटक इंस्टिट्यूशनल इक्विटीज ने ट्राई के उपभोक्ताओं के आंकड़ों हवाले से कहा कि फिक्स्ड ब्रॉडबैंड कारोबार में वृद्धि उम्मीद से कम रही है।

जियो के फिक्स्ड ब्रॉडबैंड कनेक्शनों की संख्या 19 लाख और भारती की 27 लाख है।

रिपोर्ट में कहा गया है कि नवंबर में जियो ने 1.7 लाख और भारती ने 60,000 नए फिक्स्ड ब्रॉडबैंड कनेक्शन जोड़े। यह पिछले माह के अनुरूप है। जियो और ब्रॉडबैंड के फिक्स्ड ब्रॉडबैंड कनेक्शनों की वृद्धि की रफ्तार ‘स्थिर’ है।

भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) के आंकड़ों के अनुसार नवंबर, 2020 में वायरलाइन ब्रॉडबैंड ग्राहकों की संख्या बढ़कर 2.19 करोड़ हो गई। अक्टूबर, 2020 में यह आंकड़ा 2.15 करोड़ था।

वहीं नवंबर में वायरलेस ब्रॉडबैंड कनेक्शनों की संख्या बढ़कर 71.95 करोड़ हो गई, जो अक्टूबर में 71.26 करोड़ थी।

ट्राई के आंकड़ों के अनुसार नवंबर में शीर्ष पांच वायरलेस ब्रॉडबैंड सेवाप्रदाताओं में रिलायंस जियो इन्फोकॉम (40.83 करोड़), भारती एयरटेल (17.17 करोड़), वोडाफोन आइडिया (12.1 करोड़), बीएसएनएल (1.84 करोड़) और तिकोना इन्फिनेट लि. (3.1 लाख) शामिल हैं।

अजय

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: चंडीगढ़ मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों दी पटखनी, लगाया जीत का पंजा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Will MS Dhoni Play in MI vs CSK IPL 2026 Match: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले से पहले बड़ी खबर, क्या आईपीएल 2026 में वापसी करेंगे एमएस धोनी? फिटनेस को लेकर आया अपडेट

Manipur Tension: मणिपुर में फिर बढ़ा तनाव, उखरुल में पूर्व सैनिक समेत दो की हत्या से हालात बिगड़े; संदिग्ध उग्रवादियों पर FIR दर्ज