एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | किसान सम्मान योजना के लिए बंगाल के ढाई लाख किसानों के नाम की सूची केंद्र को भेजी: बनर्जी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा तृणमूल कांग्रेस सरकार पर केंद्रीय योजनाओं को पश्चिम बंगाल में क्रियान्वित न करने का आरोप लगाए जाने के एक दिन बाद मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोमवार को विधानसभा में कहा कि उनकी सरकार ने किसान सम्मान निधि योजना के तहत ढाई लाख लाभार्थी किसानों के नाम की सूची केंद्र को सौंपी थी।

देश की खबरें | किसान सम्मान योजना के लिए बंगाल के ढाई लाख किसानों के नाम की सूची केंद्र को भेजी: बनर्जी

कोलकाता, आठ फरवरी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा तृणमूल कांग्रेस सरकार पर केंद्रीय योजनाओं को पश्चिम बंगाल में क्रियान्वित न करने का आरोप लगाए जाने के एक दिन बाद मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोमवार को विधानसभा में कहा कि उनकी सरकार ने किसान सम्मान निधि योजना के तहत ढाई लाख लाभार्थी किसानों के नाम की सूची केंद्र को सौंपी थी।

बनर्जी ने पूछा कि केंद्र सरकार ने अभी तक इन लाभार्थियों को नकद राशि क्यों नहीं दी है।

मुख्यमंत्री ने सदन को बताया कि राज्य सरकार को केंद्र सरकार से छह लाख आवेदकों की सूची मिली थी जिनमें से ढाई लाख नामों का सत्यापन करने के बाद उन्हें केंद्र को भेज दिया गया था।

उन्होंने यह भी कहा कि उनकी सरकार राज्य में 19 औद्योगिक परियोजनाओं की शुरुआत करेगी जिसमें 72,000 करोड़ रुपये का निवेश होगा और इससे 3.29 लाख रोजगार के अवसर पैदा होंगे।

विधानसभा में पांच फरवरी को लेखानुदान पेश किया गया था जिस पर चर्चा के दौरान उठाए गए प्रश्नों का बनर्जी जवाब दे रही थीं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 08, 2021 03:52 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).