Karnataka:लोकसभा चुनाव से पहले चामराजनगर में 98.52 करोड़ रुपये की शराब जब्त
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कर्नाटक आबकारी विभाग ने लोकसभा चुनाव से पहले चामराजनगर लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले मैसुरु ग्रामीण जिले के नंजनगुड से 98.52 करोड़ रुपये की शराब जब्त की है। निर्वाचन आयोग ने यह जानकारी दी।
बेंगलुरु, पांच अप्रैल कर्नाटक आबकारी विभाग ने लोकसभा चुनाव से पहले चामराजनगर लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले मैसुरु ग्रामीण जिले के नंजनगुड से 98.52 करोड़ रुपये की शराब जब्त की है.निर्वाचन आयोग ने यह जानकारी दी.आयकर विभाग और स्थैतिक निगरानी दल(एसएसटी) ने 3.53 करोड़ रुपये की नकदी भी जब्त की है.
आयोग के मुताबिक बृहस्पतिवार को चामराजनगर से 98.52 करोड़ रुपये की 1.22 करोड़ लीटर बियर जब्त की गई.आयोग ने बताया कि आयकर विभाग ने बेंगलुरु उत्तर लोकसभा क्षेत्र से 2.20 करोड़ रुपये जब्त किए हैं.वहीं कलबुर्गी जिले के गुलबर्गा लोकसभा क्षेत्र में जांच के दौरान 35 लाख रुपये और उडुपी-चिकमंगलुरु निर्वाचन क्षेत्र से 45 लाख रुपये की नकदी जब्त की गई.कर्नाटक में दो चरणों में- 26 अप्रैल और सात मई को मतदान होना है.
जितेंद्र शोभना
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 05, 2024 10:42 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

