एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | नोएडा में नौ महीने में 2,100 करोड़ रुपये की शराब बिकी: आबकारी अधिकारी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. , चार जनवरी

देश की खबरें | नोएडा में नौ महीने में 2,100 करोड़ रुपये की शराब बिकी: आबकारी अधिकारी

नोएडा , चार जनवरी नोएडा में बीते नौ महीने में करीब 2,100 करोड़ रुपये की शराब बिकी, जो वर्ष 2023 की इस अवधि में बिकी शराब की तुलना में 12 प्रतिशत अधिक है।

वर्ष 2023 में इस अवधि के दौरान नोएडा में 1,900 करोड़ रुपये की शराब बिकी हुई थी।

जिला आबकारी अधिकारी सुबोध कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि 2024 में अप्रैल से दिसंबर तक गौतम बुद्ध नगर की विभिन्न शराब की दुकानों पर 2,100 करोड़ रुपये की शराब बिकी, जिसमें अंग्रेजी, देसी शराब तथा बियर शामिल है।

उन्होंने बताया कि पूरे वर्ष में देसी शराब की बिक्री 1,078,65,84 लीटर, अंग्रेजी शराब की बिक्री 89,76,540 लीटर तथा बियर की बिक्री 2,14,76,507 लीटर रही।

उन्होंने बताया कि जनपद गौतम बुद्ध नगर में शराब की 564 दुकान हैं।

अधिकारी ने बताया कि इस दौरान मुद्रित दाम से ज्यादा दाम पर शराब बेचने वाले 74 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है, दुकानदारों को नोटिस दिया गया है और सेल्समैन को निलंबित किया गया है।

सं

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 04, 2025 03:00 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).