देश की खबरें | गुजरात में 14.28 लाख रुपये मूल्य की शराब जब्त, एक गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. गुजरात के राजकोट में एक कंक्रीट मिक्सचर ट्रक से 14.28 लाख रुपये मूल्य की ‘भारत में बनी विदेशी शराब’ (आईएमएफएल) बरामद की गई।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

अहमदाबाद, 12 अक्टूबर गुजरात के राजकोट में एक कंक्रीट मिक्सचर ट्रक से 14.28 लाख रुपये मूल्य की ‘भारत में बनी विदेशी शराब’ (आईएमएफएल) बरामद की गई।

पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

यह भी पढ़े | झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शहीद जवान की मां को 10 लाख की अनुदान राशि देने को मंजूरी दी.

निरीक्षक वी के गढ़वी ने बताया कि गोपनीय सूचना के आधार पर, राजकोट पुलिस की अपराध शाखा ने रविवार देर रात को भावनगर मार्ग पर आशापुरा होटल के पास वाहन को रोका और उसमें से 275 डिब्बों में रखी गई व्हिस्की की 3,300 बोतलें बरामद की।

उन्होंने कहा, “जब्त की गई शराब का मूल्य 14.28 लाख रुपये है। दस लाख रुपये मूल्य के वाहन को भी जब्त कर लिया गया है। वाहन को राजस्थान का रहने वाला बलवंत साहू चला रहा था जिसे गिरफ्तार कर लिया गया है।”

यह भी पढ़े | उत्तर प्रदेश: बदायूं में दलित नाबालिग बच्ची के साथ कथित दुष्‍कर्म के प्रयास में युवक गिरफ्तार.

गुजरात में शराब के उत्पादन, रखने और सेवन पर प्रतिबंध है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\