एजेंसी न्यूज

आंध्र प्रदेश में सोमवार से शुरू होगी शराब की बिक्री

राज्य सरकार के उद्योग एवं वाणिज्य विभाग के विशेष मुख्य सचिव रजत भार्गव ने कहा कि मद्यनिषेध कर 25 फीसदी तक हो सकता है।

आंध्र प्रदेश में सोमवार से शुरू होगी शराब की बिक्री
जमात

अमरावती, तीन मई आंध्र प्रदेश सरकार ने रविवार को कहा कि प्रदेश में वह सोमवार से अपनी दुकानों पर शराब की बिक्री शुरू करेगी लेकिन लोगों को शराब पीने से रोकने के लिये इस पर 'मद्यनिषेध कर' लगायेगी ।

राज्य सरकार के उद्योग एवं वाणिज्य विभाग के विशेष मुख्य सचिव रजत भार्गव ने कहा कि मद्यनिषेध कर 25 फीसदी तक हो सकता है।

आंध्र प्रदेश में शराब की सभी दुकानें सरकार के नियंण में है।

उन्हेांने कहा, ‘'निषिद्ध क्षेत्र एवं क्लस्टरों को छोड़कर शराब की दुकानें पूर्वाह्न 11 बजे से शाम सात बजे तक खुलेंगी ।’’

भार्गव ने संवाददाता सम्मेलन में कहा कि बार, क्लब और आंध्र प्रदेश पर्यटन विकास निगम की दुकानों पर शराब बेचने की अनुमति नहीं दी जायेगी ।

उन्हेांने कहा कि एक समय में एक दुकान पर केवल पांच ग्राहकों को जाने की अनुमति होगी, जिन्हें सामाजिक दूरी बनाए रखने के नियम का पालन करना होगा ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 03, 2020 10:21 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).