देश की खबरें | ‘वेंडर लोकेशन’ के खिलाफ जनभावना के लिए शराब लाइसेंस रद्द नहीं किया जा सकता : उच्च न्यायालय

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा है कि शराब की दुकान के स्थान विशेष के खिलाफ ‘जन भावना’ के आधार पर दुकान का लाइसेंस रद्द नहीं किया जा सकता है।

नयी दिल्ली, आठ जून दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा है कि शराब की दुकान के स्थान विशेष के खिलाफ ‘जन भावना’ के आधार पर दुकान का लाइसेंस रद्द नहीं किया जा सकता है।

न्यायमूर्ति यशवंत वर्मा ने कहा कि आबकारी कानून के तहत लाइसेंस प्रदान करना ‘जन भावना’ के अधीन नहीं है और जब तक लाइसेंस को कानूनी प्रावधानों के विपरीत नहीं दिखाया जाता है, इसे रद्द नहीं किया जा सकता है।

अदालत ने 31 मई को जारी अपने आदेश में कहा, ‘‘जब तक शराब की दुकान का लाइसेंस किसी वैधानिक प्रावधान के विपरीत नहीं साबित किया जाता है या जब तक यह साबित नहीं होता कि इसमें किसी नियम या विनियम का उल्लंघन हुआ है, तब तक इसे केवल इसलिए रद्द नहीं किया जा सकता है कि दुकान के स्थान विशेष को लेकर ‘जन भावना’ विपरीत होगी। शराब की दुकान के लिए स्थान निर्धारत करने के लिए जनता की राय या भावना संबद्ध अधिनियम के तहत प्रासंगिक या अनुकूल कारक नहीं है।”

अदालत मेसर्स 2 बैंडिट्स रेस्तरां का उत्पाद शुल्क लाइसेंस वित्तीय आयुक्त द्वारा बहाल किये जाने को चुनौती देने वाली याचिका की सुनवाई कर रही थी।

याचिकाकर्ता (आबकारी विभाग) ने इस आधार पर आदेश को चुनौती दी कि दिल्ली आबकारी अधिनियम के तहत सक्षम प्राधिकारी को ‘किसी भी कारण से’ लाइसेंस रद्द करने के लिए पर्याप्त शक्ति प्राप्त है।

न्यायमूर्ति वर्मा ने याचिका खारिज करते हुए कहा कि ‘किसी भी कारण से’ अभिव्यक्ति को इस आधार पर अधिकारियों के लाइसेंस रद्द करने के अधिकार के रूप में मान्यता नहीं दी जा सकती कि इस पर कानून के दायरे में विचार नहीं किया गया है और विभाग, सार्वजनिक प्राधिकरण के रूप में निष्पक्ष रूप से काम करने के लिए बाध्य है, न कि मनमाने तरीके से।

अदालत ने कहा कि वित्तीय आयुक्त ने माना था कि लाइसेंस रद्द करने की मांग के लिए ‘एक मात्र आधार’ ‘जन भावना’ और ‘कानून एवं व्यवस्था में गड़बड़ी की आशंका’ का मुद्दा था।

अदालत ने कहा कि कानून और व्यवस्था की स्थिति की आशंका एक अलग मुद्दा था, जिसे ‘संबंधित पुलिस अधिकारियों द्वारा अनिवार्य रूप से देखा जाना चाहिए’ और जब तक कि शराब की दुकान का लाइसेंस किसी वैधानिक प्रावधान का उल्लंघन नहीं करता या यह स्थापित नहीं होता है कि किसी नियम या विनियम का उल्लंघन हुआ है, तब तक उसे केवल जन भावना के कारण रद्द नहीं किया जा सकता है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Scorecard: जयपुर में सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से रौंदा, ईशान किशन और अभिषेक शर्मा ने जड़ा ताबड़तोड़ अर्धशतक; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 38वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर जीत की राह पर लौटना चाहेगी लखनऊ सुपर जायंट्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

CSK vs GT, IPL 2026 37th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी