देश की खबरें | इटावा लॉयन सफारी पार्क में शेरनी रूपा ने तीन स्वस्थ शावकों को जन्म दिया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश के इटावा लॉयन सफारी पार्क के बब्बर शेर प्रजनन केंद्र में बब्बर शेरनी रूपा ने तीन शावकों को जन्म दिया है। एक अधिकारी ने सोमवार को बताया कि शेरनी रूपा और उसके तीनों शावक पूरी तरह से स्वस्थ हैं।

इटावा, 21 अप्रैल उत्तर प्रदेश के इटावा लॉयन सफारी पार्क के बब्बर शेर प्रजनन केंद्र में बब्बर शेरनी रूपा ने तीन शावकों को जन्म दिया है। एक अधिकारी ने सोमवार को बताया कि शेरनी रूपा और उसके तीनों शावक पूरी तरह से स्वस्थ हैं।

इटावा लॉयन सफारी पार्क और बब्बर शेर प्रजनन केंद्र के निदेशक अनिल कुमार पटेल ने बताया, “शेरनी रूपा ने 20-21 अप्रैल की दरमियानी रात को 12.35 बजे अपने पहले शावक, 1.42 बजे दूसरे शावक और सोमवार सुबह 5.59 बजे तीसरे शावक को जन्म दिया। तीनों शावक और शेरनी स्वस्थ हैं। रूपा सक्रिय रूप से उनकी देखभाल कर रही है।”

शेरनी रूपा का जन्म 26 जून 2019 को हुआ था और उसने तीसरी बार शावकों को जन्म दिया है। इस साल पांच जनवरी को उसका मिलन बब्बर शेर कान्हा के साथ हुआ था। उसका प्रसव 17 से 22 अप्रैल के बीच होना था, इसलिए सफारी प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद था।

अधिकारियों के मुताबिक, सीसीटीवी कैमरों से शेरनी और उसके शावकों की निगरानी की जा रही है। उन्होंने बताया कि नवजात शावक शेरनी का दूध पीने का प्रयास कर रहे हैं।

पटेल ने बताया कि तीन शावकों के जन्म से इटावा लॉयन सफारी पार्क में बब्बर शेरों की संख्या बढ़कर 21 हो गई है, जिसमें 16 बब्बर शेर ऐसे हैं, जिनकी पैदाइश इटावा सफारी में हुई है।

उप निदेशक एके सिंह ने कहा कि रूपा ने पहले तीन सितंबर 2023 को अपने पहले शावक को जन्म दिया था, लेकिन उसने बच्चे को दूध नहीं पिलाया।

उन्होंने कहा, ‘‘उस शावक को सफारी के पशु चिकित्सकों और रखवालों द्वारा हाथ से खाना खिलाया गया और उसकी देखभाल की गई। अब वह लगभग डेढ़ साल का है और स्वस्थ है।’’

रूपा की मां शेरनी जेसिका का उल्लेख करते हुए सिंह ने प्रजनन कार्यक्रम की सफलता पर भी प्रकाश डाला जिसने 2016 और 2020 के बीच सिम्बा, सुल्तान, बाहुबली, भारत, रूपा, सोना, गार्गी और नीरजा सहित कई शावकों को जन्म दिया।

इसके अलावा, 2020 में गुजरात से इटावा लाई गई शेरनी जेनिफर ने दो नर शावकों को जन्म दिया जिसमें 2020 में केसरी और 2022 में विश्वा को जन्म दिया।

उन्होंने कहा कि मार्च 2025 में शेरनी नीरजा ने तीन शावकों को जन्म दिया जो अब एक महीने से अधिक उम्र के हैं।

रूपा के नवीनतम शावकों के साथ, इटावा लॉयन सफारी पार्क में पैदा हुए शावकों की कुल संख्या 16 तक पहुंच गई है जिनमें से नौ दूसरी पीढ़ी के हैं।

सिंह ने कहा, ‘‘इस समय पार्क में 21 शेर हैं, जिनमें से 16 सफारी में ही पैदा हुए हैं।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Weather Update: जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मुंबई के मौसम का हाल

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया 76 रनों से दी करारी शिकस्त, मार्को जानसन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें IND बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया के सामने रखा 188 रनों का लक्ष्य, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\