एजेंसी न्यूज

खेल की खबरें | चोट के बावजूद पूरे मैच में खेले लियोनेल मेसी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. इंटर मियामी की यह जीत इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि मेजर सॉकर लीग के इस सत्र में नौ मैच में यह पहला अवसर है जबकि मेसी ने कोई गोल नहीं किया या गोल करने में मदद नहीं की।

खेल की खबरें | चोट के बावजूद पूरे मैच में खेले लियोनेल मेसी

इंटर मियामी की यह जीत इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि मेजर सॉकर लीग के इस सत्र में नौ मैच में यह पहला अवसर है जबकि मेसी ने कोई गोल नहीं किया या गोल करने में मदद नहीं की।

कनाडा में पहली बार खेल रहे मेसी का बायें घुटने में पहले हाफ में खेल के दौरान चोट लग गई थी। उन्होंने जमीन पर लेटकर अपना घुटना पकड़ रखा था। इसके बाद मेडिकल स्टाफ ने 2 मिनट तक उनका उपचार किया। वह कुछ समय के लिए मैदान से बाहर निकले लेकिन दर्द के बावजूद जल्द ही वापस मैदान पर लौट आए।

मॉन्ट्रियल ने जूल्स एंथनी विल्सेंट और ब्राइस ड्यूक के गोल की मदद से एक समय 2-0 की बढ़त बना रखी थी। इंटर मियामी ने इसके बाद शानदार वापसी की। उसकी तरफ से बेंजामिन क्रेमास्ची, लुई सुआरेज और मैटियास रोजास ने गोल किए।

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 12, 2024 11:14 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).