Latest Lionel Messi Transfer: लियोनेल मेसी ने दर्शकों की ‘हूटिंग’ के बीच पीएसजी को कहा अलविदा
फ्रांसीसी लीग का खिताब पहले ही अपने नाम पर सुनिश्चित कर चुके पीएसजी को अपने आखिरी मैच में क्लेरमोंट से 3-2 से हार का सामना करना पड़ा
फ्रांसीसी लीग का खिताब पहले ही अपने नाम पर सुनिश्चित कर चुके पीएसजी को अपने आखिरी मैच में क्लेरमोंट से 3-2 से हार का सामना करना पड़ा. पीएसजी के समर्थकों ने मेसी के प्रति किसी तरह का सम्मान नहीं दिखाया तथा जब उद्घोषक ने जब इस स्टार खिलाड़ी के नाम की घोषणा की तो दर्शकों ने उनकी ‘हूटिंग’ की. यह भी पढ़ें: लियोनेल मेस्सी के आखिरी मैच से पहले पीएसजी फुटबॉल क्लब ने शेयर किया उनका फेयरवेल पोस्ट, देखें वीडियो
इसके कुछ मिनट बाद मेसी ने मुस्कुराते हुए अपने तीन बच्चों के साथ मैदान पर प्रवेश किया.
उन्होंने बाद में पीएसजी की वेबसाइट से कहा,‘‘ मैं इन दो साल के लिए क्लब, पेरिस शहर और उसके लोगों का आभार व्यक्त करता हूं. मैं आपको भविष्य के लिए शुभकामनाएं देता हूं.’’
मेसी के रहते हुए पीएसजी ने इन दो सत्रों में दो बार फ्रांसीसी लीग और फ्रांसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के खिताब जीते. मेसी ने इस बीच क्लब की तरफ से सभी प्रतियोगिताओं में 32 गोल किए और 35 गोल करने में मदद की. अर्जेंटीना के विश्व कप विजेता कप्तान ने पीएसजी के साथ अपने अनुबंध को आगे नहीं बढ़ाया। उनके अब सऊदी अरब में खेलने की संभावना है.
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 04, 2023 11:46 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

