देश की खबरें | पोलाची मामले की तरह कोडनाड एस्टेट डकैती-हत्याकांड में भी दोषियों को उचित सजा मिलेगी: स्टालिन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम. के. स्टालिन ने बुधवार को कहा कि पोलाची मामले की तरह कोडनाड एस्टेट डकैती-हत्या मामले में भी दोषियों को उचित सजा मिलेगी।

उद्गमंडलम, 14 मई तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम. के. स्टालिन ने बुधवार को कहा कि पोलाची मामले की तरह कोडनाड एस्टेट डकैती-हत्या मामले में भी दोषियों को उचित सजा मिलेगी।

राज्य के कोयंबटूर की एक अदालत ने पोलाची मामले में गिरफ्तार सभी नौ लोगों को घटना के सामने आने के करीब छह साल बाद मंगलवार को दोषी ठहराया और ‘‘मौत तक आजीवन कारावास’’ की सजा सुनाई।

पोलाची यौन उत्पीड़न मामले में फैसला आने के बाद स्टालिन ने याद दिलाया कि उन्होंने 2019 के संसदीय चुनावों से पहले ही आश्वासन दिया था कि अपराध करने वालों को सजा मिलेगी, चाहे वे कितने भी प्रभावशाली क्यों न हों।

उन्होंने यहां संवाददाताओं से कहा, "ऐसा हुआ है।"

मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने कई वर्ष पहले कहा था पोलाची की घटना "दुष्ट शासन" का एक सबूत है। उनका इशारा 2017 से 2021 के बीच मुख्यमंत्री ई.के पलानीस्वामी के नेतृत्व वाली अन्नाद्रमुक सरकार की ओर था।

एक सवाल के जवाब में स्टालिन ने कहा कि पोलाची मामले की तरह कोडनाड एस्टेट डकैती-हत्या मामले में भी दोषियों को उचित सजा मिलेगी।

पलानीस्वामी ने मुख्यमंत्री पर पलटवार करते हुए सवाल किया कि मुख्यमंत्री पोलाची मामले में दोषियों को सजा मिलने का श्रेय क्यों ले रहे हैं।

पलानीस्वामी ने कहा, "पोलाची मामले में, अन्नाद्रमुक की सरकार ने गिरफ्तारी की और मामले को जांच के लिए सीबीआई को सौंप दिया; सीबीआई ने इसकी जांच की और अदालत ने फैसला सुनाया है।"

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\