देश की खबरें | कांग्रेस की तरह राज्यसभा चुनाव से पहले अपने विधायकों को प्रशिक्षण शिविर में रखेगी भाजपा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) राजस्थान में राज्यसभा की चार सीटों के लिए 10 जून को होने वाले चुनाव से पहले अपने विधायकों को ‘‘प्रशिक्षण शिविर’’ के लिए यहां एक रिजॉर्ट में रखेगी।

जयपुर, छह जून भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) राजस्थान में राज्यसभा की चार सीटों के लिए 10 जून को होने वाले चुनाव से पहले अपने विधायकों को ‘‘प्रशिक्षण शिविर’’ के लिए यहां एक रिजॉर्ट में रखेगी।

पार्टी प्रवक्ता ने बताया कि पार्टी के विधायक भाजपा कार्यालय पहुंच गए हैं, जहां से उन्हें दिन में दो बसों से रिजॉर्ट ले जाया जाएगा।

प्रवक्ता ने बताया कि पार्टी प्रशिक्षण शिविर आयोजित कर रही है जिसके लिए विधायकों को रिजॉर्ट में ले जाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि शिविर में विधायकों को राज्यसभा चुनाव संबंधी प्रशिक्षण दिया जाएगा। उल्लेखनीय है कि इससे पहले, कांग्रेस ने अपने विधायकों एवं उसका समर्थन कर रहे कई निर्दलीय विधायकों को उदयपुर के एक होटल में रखा है।

उल्लेखनीय है कि राज्यसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने मुकुल वासनिक, प्रमोद तिवारी और रणदीप सिंह सुरजेवाला को मैदान में उतारा है, जबकि भाजपा ने पूर्व मंत्री घनश्याम तिवाड़ी को उम्मीदवार बनाया है। मीडिया कारोबारी सुभाष चंद्रा के निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर नामांकन दाखिल किया है। भाजपा उनका समर्थन कर रही है।

संख्या बल के हिसाब से राजस्थान की 200 सीट वाली विधानसभा में कांग्रेस अपने 108 विधायकों के साथ दो सीट एवं भाजपा 71 विधायकों के साथ एक सीट आराम से जीत सकती है। दो सीटों के बाद कांग्रेस के पास 26 अधिशेष एवं एक सीट जीतने के बाद भाजपा के पास 30 अधिशेष वोट होंगे। एक उम्मीदवार को जीतने के लिए 41 वोट चाहिए।

सत्तारूढ़ कांग्रेस के नेताओं को उम्मीद है कि सरकार का समर्थन कर रहे अन्य दलों के विधायकों एवं निर्दलीय विधायकों के समर्थन से वह तीसरी सीट जीत जाएगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: चंडीगढ़ मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों दी पटखनी, लगाया जीत का पंजा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Will MS Dhoni Play in MI vs CSK IPL 2026 Match: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले से पहले बड़ी खबर, क्या आईपीएल 2026 में वापसी करेंगे एमएस धोनी? फिटनेस को लेकर आया अपडेट

Manipur Tension: मणिपुर में फिर बढ़ा तनाव, उखरुल में पूर्व सैनिक समेत दो की हत्या से हालात बिगड़े; संदिग्ध उग्रवादियों पर FIR दर्ज