Rajasthan Weather Update: राजस्थान के कई हिस्सों में हल्की बारिश होने का अनुमान
एक नए पश्चिमी विक्षोभ के असर से राजस्थान में कई जगह बृहस्पतिवार और शुक्रवार को हल्की बारिश होने का अनुमान है. जयपुर मौसम केंद्र के अनुसार एक नए पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से 20 मार्च को एक बार फिर बादल छाए रहने व राज्य के उत्तरी भागों में मेघ गर्जन के साथ कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की संभावना है.
जयपुर, 20 मार्च : एक नए पश्चिमी विक्षोभ के असर से राजस्थान में कई जगह बृहस्पतिवार और शुक्रवार को हल्की बारिश होने का अनुमान है. जयपुर मौसम केंद्र के अनुसार एक नए पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से 20 मार्च को एक बार फिर बादल छाए रहने व राज्य के उत्तरी भागों में मेघ गर्जन के साथ कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की संभावना है.
इस दौरान बीकानेर, जयपुर व भरतपुर संभाग में कहीं-कहीं हल्की बारिश होने के साथ साथ 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं. यह भी पढ़ें : ओडिशा: विधानसभा में कांग्रेस विधायकों के राज्य में बढ़ते अपराध के विरोध में सीटी बजाने पर हंगामा
वहीं 21 मार्च को जयपुर व भरतपुर संभाग में कहीं-कहीं मेघ गर्जन के साथ हल्की बारिश व शेष अधिकांश भागों में आगामी 4-5 दिन मौसम मुख्यतः शुष्क रहने की संभावना है. राज्य में बुधवार को दिन में सर्वाधिक तापमान बाड़मेर में दर्ज किया गया जो 37.8 डिग्री सेल्सियस था.
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 20, 2025 01:42 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

