देश की खबरें | दिल्ली के कुछ हिस्सों में हुई हल्की बारिश, न्यूनतम तापमान 9.6 डिग्री सेल्सियस
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रीय राजधानी में सोमवार को भी ठंड का प्रकोप जारी रहा और शहर के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हुई तथा न्यूनतम तापमान 9.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी।
नयी दिल्ली, छह जनवरी राष्ट्रीय राजधानी में सोमवार को भी ठंड का प्रकोप जारी रहा और शहर के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हुई तथा न्यूनतम तापमान 9.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी।
मौसम विभाग के अनुसार कोहरा छंट जाने से सड़कों पर सुबह दृश्यता बेहतर हो गई।
राष्ट्रीय राजधानी में घने कोहरे के कारण शुक्रवार, शनिवार और रविवार को सुबह दृश्यता शून्य हो गई थी, जिसके कारण कुछ उड़ानें रद्द करनी पड़ीं और कुछ का मार्ग परिवर्तित करना पड़ा। कोहरे की वजह से कई ट्रेन अपने निर्धारित समय से देरी से चल रही हैं।
आईएमडी ने बताया कि दिल्ली के प्राथमिक मौसम केंद्र सफदरजंग वेधशाला ने सुबह साढ़े आठ बजे न्यूनतम तापमान 9.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया, जो साल के इस समय के सामान्य तापमान से 2.7 डिग्री अधिक है।
मौसम विभाग ने बताया कि तड़के साढ़े पांच बजे सफदरजंग और पालम में दृश्यता 300 मीटर थी।
राष्ट्रीय राजधानी के कुछ हिस्सों में सुबह हल्की बारिश हुई।
मौसम विभाग ने दिनभर आसमान में बादल छाए रहने और हल्की बारिश होने की संभावना जताई है। घने कोहरे के लिए 'येलो अलर्ट' जारी किया गया है।
आईएमडी के अनुसार दिल्ली में अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के अनुसार, सुबह नौ बजे दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 320 रहा, जो बहुत खराब श्रेणी में आता है।
एक्यूआई को शून्य से 50 के बीच ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच ‘खराब’, 301 से 400 के बीच ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 के बीच ‘गंभीर’ माना जाता है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 06, 2025 11:06 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

