एजेंसी न्यूज

दिल्ली के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश, अधिकतम तापमान 35.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज

राष्ट्रीय राजधानी के कुछ हिस्सों में रविवार को हल्की बारिश हुई और शहर का अधिकतम तापमान औसत से एक डिग्री कम 35.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी.

दिल्ली के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश, अधिकतम तापमान 35.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज
बारिश | प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo: PTI)

नयी दिल्ली, तीन जुलाई: राष्ट्रीय राजधानी के कुछ हिस्सों में रविवार को हल्की बारिश हुई और शहर का अधिकतम तापमान औसत से एक डिग्री कम 35.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी. आईएमडी के अनुसार, न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 26.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. दिल्ली में कोरोना ने फिर डराया, 24 घंटे में 648 नए केस- 5 लोगों की मौत. 

मौसम विभाग ने कहा कि राजधानी में सुबह नौ बजे से शाम साढ़े पांच बजे के बीच 0.1 मिमी बारिश दर्ज की गयी. राष्ट्रीय राजधानी में सापेक्षिक आर्द्रता दर 83 प्रतिशत से 63 प्रतिशत के बीच रही.

मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जताया है कि सोमवार को आसमान में मुख्य रूप से बादल छाए रहेंगे और बहुत हल्की बारिश होने एवं गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है.

सोमवार को अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 36 डिग्री और 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है. शनिवार को अधिकतम तापमान 34.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 26.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जो औसत से दो डिग्री कम है.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 03, 2022 11:00 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).