देश की खबरें | दिल्ली के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश से उमस से राहत मिली
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के कुछ हिस्सों में रविवार को हल्की बारिश हुई, जिससे गर्म और उमस भरे मौसम से थोड़ी राहत मिली।
नयी दिल्ली, 29 जून राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के कुछ हिस्सों में रविवार को हल्की बारिश हुई, जिससे गर्म और उमस भरे मौसम से थोड़ी राहत मिली।
मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, न्यूनतम तापमान 26.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो मौसम के औसत से 1.1 डिग्री कम है।
आईएमडी के अनुसार, दिल्ली में पूर्वाह्न करीब 11 बजे वसंत कुंज, हौज खास, मालवीय नगर, कालकाजी, महरौली, तुगलकाबाद, छतरपुर, इग्नू, आया नगर और डेरामंडी में गरज-चमक और तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश हुई।
सुबह साढ़े आठ बजे सापेक्षिक आर्द्रता 75 प्रतिशत थी।
दिल्ली के लिए ‘येलो अलर्ट’ जारी किया गया है और आईएमडी ने आज आम तौर पर बादल छाए रहने, गरज-चमक के साथ मध्यम बारिश होने का अनुमान जताया है। अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है।
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, रविवार सुबह नौ बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 85 दर्ज किया गया, जो ‘‘संतोषजनक’’ श्रेणी में आता है।
सीपीसीबी के अनुसार, शून्य से 50 के बीच एक्यूआई को 'अच्छा', 51 और 100 के बीच 'संतोषजनक', 101 और 200 के बीच 'मध्यम', 201 और 300 के बीच 'खराब', 301 और 400 के बीच 'बहुत खराब' और 401 और 500 के बीच एक्यूआई 'गंभीर' माना जाता है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 29, 2025 03:00 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

