एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | पंजाब और हरियाणा के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पंजाब और हरियाणा के कुछ हिस्सों में मंगलवार को हल्की बारिश हुई जबकि दोनों राज्यों के कई हिस्से अभी भी ठंड की चपेट में है।

देश की खबरें | पंजाब और हरियाणा के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश

चंडीगढ़, 24 जनवरी पंजाब और हरियाणा के कुछ हिस्सों में मंगलवार को हल्की बारिश हुई जबकि दोनों राज्यों के कई हिस्से अभी भी ठंड की चपेट में है।

मौसम विज्ञान विभाग ने बताया कि दोनों राज्यों की साझा राजधानी चंडीगढ सहित कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हुई है।

हालांकि, मौसम में बदलाव के बावजूद पंजाब में बठिंडा कड़ाके की ठंड की चपेट में है जहां न्यूनतम तापमान चार डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

इसके अलावा गुरदासपुर में न्यूनतम तापमान पांच डिग्री सेल्सियस, बरनाला में 6.4 डिग्री सेल्सियस, फरीदकोट में 6.9 डिग्री सेल्सियस, अमृतसर में 6.2 डिग्री सेल्सियस, लुधियाना में 7.4 डिग्री सेल्सियस और पटियाला में न्यूनतम सेल्सियस 9.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

हरियाणा में सिरसा सबसे ठंडा स्थान रहा, जहां न्यूनतम तापमान 5.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

इसके अलावा हिसार में रात को न्यूनतम तापमान 8.8 डिग्री सेल्सियस, करनाल में 9.6 डिग्री सेल्सियस, रोहतक में 10.4 डिग्री सेल्सियस और भिवानी में न्यूनतम तापमान 9.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

चंडीगढ़ में न्यूनतम तापमान 9.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

साजन

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 24, 2023 01:48 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).