एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | मध्यप्रदेश के कई भागों में हुई हल्की बारिश

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मध्यप्रदेश के कई भागों में हल्की बारिश का दौर सोमवार को चौथे दिन भी जारी रहा।

देश की खबरें | मध्यप्रदेश के कई भागों में हुई हल्की बारिश
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

भोपाल, 14 दिसंबर मध्यप्रदेश के कई भागों में हल्की बारिश का दौर सोमवार को चौथे दिन भी जारी रहा।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के भोपाल कार्यालय के वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक पी के साहा ने बताया कि अरब सागर में बनी चक्रवात की स्थिति के कारण पूरे मध्यप्रदेश में नमी बनी हुई है तथा पूर्वी एवं पश्चिमी मध्यप्रदेश में चौथे दिन भी हल्की बारिश हुई। हालांकि, रविवार के मुकाबले सोमवार को कम बारिश हुई है।

यह भी पढ़े | बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा ने कांग्रेस को बताया पनौती, कहा- उसका तो खुद का टेंट उड़ गया है.

उन्होंने कहा कि भोपाल सहित मध्यप्रदेश के कुछ भागों में सोमवार को दिन भर कोहरा छाया रहा, जिससे दृश्यता कम हो गई।

साहा ने बताया कि प्रदेश की राजधानी भोपाल में सोमवार पांच बजे तक दृश्यता 600 मीटर से अधिक नहीं थी।

यह भी पढ़े | कोरोना के हिमाचल प्रदेश में आज 386 नए केस मिले, पीड़ितों के संख्या बढ़कर 49,761 हुई: 14 दिसंबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

उन्होंने कहा कि सोमवार सुबह साढ़े आठ बजे से लेकर शाम साढ़े पांच बजे तक भोपाल में चार मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई।

साहा ने बताया कि मध्यप्रदेश में सर्वाधिक 12.4 मिलीमीटर वर्षा राजगढ़ जिले के खिलचीपुर में हुई।

मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार सुबह साढ़े आठ बजे से लेकर बुधवार सुबह साढ़े आठ बजे तक 24 घंटे के दौरान प्रदेश के रीवा, शहडोल, जबलपुर, सागर, होशंगाबाद एवं भोपाल संभागों के जिलों में तथा बुरहानपुर, खंडवा, उज्जैन, देवास, शाजापुर, आगर मालवा एवं गुना जिलों में कहीं-कहीं पर वर्षा या गरज चमक के साथ बौछारें गिर सकती है, जबकि शेष स्थानों के जिलों में मौसम शुष्क रहने का पूर्वानुमान है।

रावत

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 14, 2020 09:46 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).