एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | दिल्ली में हल्की बारिश, न्यूनतम तापमान 7.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली के कुछ हिस्सों में शनिवार शाम को हल्की बारिश हुई और शहर का न्यूनतम तापमान 7.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने यह जानकारी दी।

देश की खबरें | दिल्ली में हल्की बारिश, न्यूनतम तापमान 7.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज

नयी दिल्ली, 11 जनवरी दिल्ली के कुछ हिस्सों में शनिवार शाम को हल्की बारिश हुई और शहर का न्यूनतम तापमान 7.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि सुबह शहर में कोहरे की मोटी परत छाने के कारण दृश्यता कम हो गई और रेल परिचालन प्रभावित हुआ है जिससे 45 रेलगाड़ियां देरी से चल रही हैं।

आईएमडी ने बताया कि अधिकतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस रहा जो मौसम के औसत से तीन डिग्री कम है।

मध्य दिल्ली क्षेत्र सहित राष्ट्रीय राजधानी के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हुई।

मौसम विभाग के अनुसार सफदरजंग में रात 12:30 बजे से 1:30 बजे तक न्यूनतम दृश्यता 50 मीटर रही, जो उसके बाद सुधर कर 200 मीटर हो गई तथा सुबह 7:30 बजे तक दृश्यता 200 मीटर ही रही।

आईएमडी ने बताया कि न्यूनतम तापमान 7.7 डिग्री सेल्सियस रहा जो इस मौसम में सामान्य है। दिन में आर्द्रता का स्तर 100 प्रतिशत रहा।

मौसम विभाग ने रविवार को आमतौर पर बादल छाए रहने और हल्की बारिश होने का अनुमान जताया है। अधिकतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 11, 2025 08:20 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).