एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | दिल्ली में हल्की बारिश, अधिकतम तापमान 28.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार शाम को अधिकतम तापमान 28.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो इस मौसम के औसत तापमान से 2.5 डिग्री सेल्सियस अधिक है।

देश की खबरें | दिल्ली में हल्की बारिश, अधिकतम तापमान 28.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया

नयी दिल्ली, एक मार्च राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार शाम को अधिकतम तापमान 28.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो इस मौसम के औसत तापमान से 2.5 डिग्री सेल्सियस अधिक है।

शहर में सुबह हल्की बारिश हुई और न्यूनतम तापमान 16.6 डिग्री सेल्सियस रहा।

दिल्ली में शनिवार सुबह 8:30 बजे तक पिछले 24 घंटे में दो मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। सफदरजंग मौसम केंद्र ने 1.8 मिमी बारिश दर्ज की, पालम में 1.0 मिमी और पीतमपुरा में 4 मिमी बारिश दर्ज की गई।

दिल्ली में आर्द्रता का स्तर 92 प्रतिशत से 57 प्रतिशत के बीच ऊपर-नीचे होता रहा।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) शाम छह बजे मध्यम (126) श्रेणी में दर्ज किया गया।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार, एक्यूआई शून्य से 50 के बीच अच्छा, 51 से 100 के बीच संतोषजनक, 101 से 200 के बीच मध्यम, 201 से 300 के बीच खराब, 301 से 400 के बीच बहुत खराब और 401 से 500 के बीच गंभीर माना जाता है। मौसम विभाग ने रविवार को धुंध छाए रहने का अनुमान जताया है तथा अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 28 और 15 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 01, 2025 09:36 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).