देश की खबरें | उप्र में कुछ स्थानों पर हुई हल्की बारिश

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश में सर्दियों की शुरुआत के बीच पिछले 24 घंटों के दौरान कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हुई।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

लखनऊ, 19 नवम्बर उत्तर प्रदेश में सर्दियों की शुरुआत के बीच पिछले 24 घंटों के दौरान कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हुई।

आंचलिक मौसम केन्द्र की रिपोर्ट के मुताबिक पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य के कर्वी (चित्रकूट), चुर्क (सोनभद्र), इलाहाबाद तथा महोबा में एक—एक सेंटीमीटर वर्षा दर्ज की गयी।

यह भी पढ़े | Madhya Pradesh: कोरोना काल के दौरान पपीता की खेती कर किसान बना लखपति.

रिपोर्ट के अनुसार इस अवधि में राज्य के प्रयागराज, झांसी तथा आगरा मण्डलों में दिन का तापमान सामान्य से काफी नीचे दर्ज किया गया। इसके अलावा अयोध्या, कानपुर, बरेली तथा मेरठ मण्डलों में भी यह सामान्य से कम रहा।

इसके अलावा प्रयागराज, अयोध्या, कानपुर, बरेली तथा मेरठ मण्डलों में रात का तापमान भी सामान्य से कम रहा।

यह भी पढ़े | भारत की ओर से POK में आतंकी ठिकानों पर नहीं हुआ कोई हमला, लेफ्टिनेंट जनरल परमजीत सिंह ने बताई सच्चाई.

पिछले 24 घंटों के दौरान मुजफ्फरनगर राज्य का सबसे ठंडा स्थान रहा, जहां न्यूनतम तापमान 8.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

अगले 24 घंटों के दौरान भी राज्य के पूर्वी हिस्सों में बारिश होने का अनुमान है। आगामी 21 और 22 नवम्बर को राज्य के कई स्थानों पर हल्का कोहरा भी पड़ सकता है।

सलीम

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर छठे स्थान पर पहुंची सनराइजर्स हैदराबाद, शीर्ष तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

KKR vs SRH, TATA IPL 2026 6th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद ने कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर जीत का स्वाद चखा, केकेआर को 65 रनों से दी पटखनी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Jan Vishwas Bill 2026: राज्यसभा में पास हुआ जन विश्वास बिल, 16 अप्रैल को महिला आरक्षण पर होगी अहम चर्चा

CSK vs PBKS, IPL 2026 7th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम पंजाब किंग्स मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी