देश की खबरें | जीवन सुगमता सूचकांक: बेंगलुरू, शिमला रहने के लिए सबसे सुगम शहर, दिल्ली का 13वां स्थान

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. सरकार के जीवन सुगमता सूचकांक में 111 शहरों में से बेंगलुरू को रहने के लिए देश का सबसे सुगम शहर चुना गया है।

नयी दिल्ली, चार मार्च सरकार के जीवन सुगमता सूचकांक में 111 शहरों में से बेंगलुरू को रहने के लिए देश का सबसे सुगम शहर चुना गया है।

इस सूचकांक में पुणे दूसरे और अहमदाबाद तीसरे स्थान पर रहा। चेन्नई, सूरत, नवी मुंबई, कोयंबटूर, वडोदरा, इंदौर और ग्रेटर मुंबई भी शीर्ष 10 शहरों में शामिल रहे।

‘10 लाख से अधिक की आबादी’ की इस श्रेणी में जीवन सुगमता सूचकांक में शामिल 49 शहरों में दिल्ली 13वें और श्रीनगर सबसे निचले स्थान पर रहा।

केंद्रीय आवास और शहरी मामलों के मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने यह सूचकांक जारी किया। सूचकांक के अनुसार, ‘10 लाख से कम जनसंख्या वाले शहरों’ की श्रेणी में शिमला शीर्ष पर रहा। इस श्रेणी में भुवनेश्वर दूसरे और सिलवासा तीसरे स्थान पर रहा। काकीनाडा, सेलम, वेल्लोर, गांधीनगर, गुरुग्राम, दावणगेरे और तिरुचिरापल्ली इस श्रेणी में शीर्ष 10 शहरों में शामिल रहे। कुल 62 शहरों की इस श्रेणी में मुजफ्फरपुर सबसे निचले स्थान पर रहा।

नयी दिल्ली नगरपालिका परिषद ने 10 लाख से कम आबादी की श्रेणी में ‘नगरपालिका प्रदर्शन सूचकांक’ में पहला स्थान हासिल किया। इस श्रेणी में तिरुपति, गांधीनगर, करनाल, सेलम, तिरुपुर, बिलासपुर, उदयपुर, झांसी और तिरुनेलवेली शीर्ष 10 स्थान पर रहे।

इंदौर ने 10 लाख से अधिक आबादी की श्रेणी में ‘नगरपालिका प्रदर्शन सूचकांक’ में शीर्ष स्थान हासिल किया। इस श्रेणी में दूसरा स्थान सूरत और तीसरा स्थान भोपाल ने हासिल किया। पिंपरी चिंचवड़, पुणे, अहमदाबाद, रायपुर, ग्रेटर मुंबई, विशाखापत्तनम और वडोदरा इस श्रेणी में शीर्ष 10 स्थान पर रहे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies vs South Africa, T20 World Cup 2026 47th Match Preview: आज वेस्टइंडीज बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, मिनी बैटल, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

Weather Forecast Today, February 26: उत्तर भारत में समय से पहले गर्मी की दस्तक, दिल्ली-मुंबई समेत बड़े शहरों में कैसा रहेगा आज का मौसम? जानें IMD का पूर्वानुमान

PM Modi on Instagram: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रचा इतिहास, इंस्टाग्राम पर 10 करोड़ फॉलोअर्स वाले दुनिया के पहले राजनेता बने

West Indies vs South Africa, T20 World Cup 2026 47th Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच आज खेला जाएगा सुपर-8 का बड़ा मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

\