देश की खबरें | परिवहन संगठनों के चक्का जाम से जम्मू में जनजीवन आंशिक रूप से प्रभावित

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. सांबा जिले में जम्मू-पठानकोट राजमार्ग के पास एक टोल प्लाजा को हटाने की मांग को लेकर ऑल जम्मू एंड कश्मीर ट्रांसपोर्ट वेलफेयर एसोसिएशन (एजेकेटीडब्ल्यूए) के ‘चक्का जाम’ के आह्वान ms जम्मू में सामान्य जनजीवन आंशिक रूप से प्रभावित रहा।

जम्मू, एक सितंबर सांबा जिले में जम्मू-पठानकोट राजमार्ग के पास एक टोल प्लाजा को हटाने की मांग को लेकर ऑल जम्मू एंड कश्मीर ट्रांसपोर्ट वेलफेयर एसोसिएशन (एजेकेटीडब्ल्यूए) के ‘चक्का जाम’ के आह्वान ms जम्मू में सामान्य जनजीवन आंशिक रूप से प्रभावित रहा।

सार्वजनिक और निजी परिवहन सड़कों से नदारद रहने के कारण जम्मू में लोगों को आने जाने में परेशानी हुई। परिवहन की सुविधाएं कम रहने से शिक्षण संस्थानों में उपस्थिति प्रभावित रही, जबकि दुकान और कारोबारी प्रतिष्ठान खुले रहे।

एजेकेटीडब्ल्यूए के अध्यक्ष अजीत सिंह के नेतृत्व में विभिन्न संगठनों से सैकड़ों लोग भगवतीनगर इलाके में जमा हुए और राजमार्ग की खराब हालत को लेकर राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने नवनिर्मित सरोर टोल प्लाजा को हटाने की मांग की।

एनएचएआई के खिलाफ नारे लगाते हुए उन्होंने टोल प्लाजा तक रैली निकाली। प्रदर्शन रैली के दौरान सैकड़ों वाहन राजमार्ग पर कतार में लगे दिखे।

सिंह ने यहां पत्रकारों से कहा, ‘‘हमलोग राजमार्ग की खराब हालत, क्षतिग्रस्त पुल और टोल प्लाजा के मुद्दे पर एनएचएआई के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं। अपनी मांग के समर्थन में हमलोग सरोर टोल प्लाजा तक एक रैली निकाल रहे हैं।’’

उन्होंने कहा कि महीनों से विभिन्न संगठनों के प्रदर्शन के बावजूद ‘‘एनएचएआई अब तक जागा नहीं है और न ही मुद्दे को सुलझाया गया है’’।

सांबा में डोगरा एकता मंच द्वारा आयोजित भूख हड़ताल शुक्रवार को नौवें दिन भी जारी रही।

जम्मू चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज (जेसीसीआई) के आह्वान पर इस मुद्दे पर शनिवार को एक दिवसीय बंद का आयोजन हुआ था और इसे जम्मू-कश्मीर में कांग्रेस, नेशनल कांफ्रेंस एवं पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी समेत कई राजनीतिक पार्टियों का समर्थन मिला था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\