एजेंसी न्यूज

Uttar Pradesh: बेटी की पीट-पीट कर हत्या करने के मामले में महिला और पति को उम्रकैद

उत्तर प्रदेश में कैराना की एक अदालत ने एक महिला और उसके पति को अपनी बेटी की पीट-पीटकर हत्या के जुर्म में उम्रकैद की सजा सुनाई है.

Uttar Pradesh: बेटी की पीट-पीट कर हत्या करने के मामले में महिला और पति को उम्रकैद
mob Lynching (Photo Credits: File Photo)

मुजफ्फरनगर (उत्तर प्रदेश), 16 जनवरी : उत्तर प्रदेश में कैराना की एक अदालत ने एक महिला और उसके पति को अपनी बेटी की पीट-पीटकर हत्या के जुर्म में उम्रकैद की सजा सुनाई है.

कैराना की फास्ट ट्रैक अदालत ने शनिवार को दोनों पर 10-10 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है और अर्थदंड की राशि नहीं भरने पर दोषियों को एक-एक साल और कैद की सजा काटने होगी. यह भी अधें : Gujarat: ट्रैक्टर-कार भिड़ंत में भाई-बहन समेत पांच लोगों की मौत, दो घायल

सरकारी वकील अशोक पुंढीर ने बताया कि शमिमा नामक लड़की की उसकी सौतेली मां सितारा बेगम ने अपने पति शौकीन के साथ मिलकर वर्ष 2018 में शामली जिले के हटछोया गांव में पीट-पीटकर हत्या कर दी थी. उन्होंने बताया कि इस मामले में मृतका के भाई ने प्राथमिकी दर्ज कराई थी.

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 16, 2022 02:38 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).