देश की खबरें | मणिपुर के दो जिलों में बंद के आह्वान से जनजीवन प्रभावित

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मणिपुर के चुराचांदपुर और कांगपोकपी जिलों में बंद के कारण शनिवार को सामान्य जनजीवन प्रभावित हुआ। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

इंफाल, 28 सितंबर मणिपुर के चुराचांदपुर और कांगपोकपी जिलों में बंद के कारण शनिवार को सामान्य जनजीवन प्रभावित हुआ। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि बाजार और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठान बंद रहे, जबकि सड़कों पर वाहन भी नहीं दिखे। उन्होंने बताया कि अभी तक किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली है।

दोनों जिलों में बंद शुक्रवार को शुरू हुआ और रविवार तक जारी रहेगा।

सुरक्षा सलाहकार कुलदीप सिंह के बयान के विरोध में 'इंडिजिनस ट्राइबल लीडर्स फोरम' (आईटीएलएफ) और 'कुकी स्टूडेंट्स ऑर्गनाइजेशन' (केएसओ) सहित कुकी-जो समूहों द्वारा बंद का आह्वान किया गया है।

सुरक्षा सलाहकार कुलदीप सिंह ने 20 सितंबर को दावा किया था कि सुरक्षा बलों ने ऐसी रिपोर्ट के मद्देनजर कई कदम उठाए हैं कि 900 उग्रवादी इंफाल घाटी के जिलों के बाहरी इलाकों के गांवों में हिंसा कर सकते हैं।

हालांकि राज्य सरकार ने बुधवार को इस दावे को वापस ले लिया और कहा कि "सशस्त्र समूहों द्वारा इस तरह के किसी भी दुस्साहस की संभावना न्यूनतम और निराधार है।"

पिछले वर्ष मई से मणिपुर में मेइती और कुकी समुदायों के बीच जातीय हिंसा में 200 से अधिक लोग मारे गए और हजारों लोग बेघर हो गए।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Weather Update: जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मुंबई के मौसम का हाल

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया 76 रनों से दी करारी शिकस्त, मार्को जानसन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें IND बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया के सामने रखा 188 रनों का लक्ष्य, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\