देश की खबरें | उपराज्यपाल सक्सेना ने मुख्य सचिव को अस्पताल में आग लगने की घटना की जांच शुरू करने का निर्देश दिया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने रविवार को मुख्य सचिव नरेश कुमार को पूर्वी दिल्ली के विवेक विहार में बच्चों के एक अस्पताल में आग लगने की घटना की जांच शुरू करने का निर्देश दिया। इस हादसे में सात नवजात शिशुओं की मौत हो गई।

नयी दिल्ली, 26 मई दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने रविवार को मुख्य सचिव नरेश कुमार को पूर्वी दिल्ली के विवेक विहार में बच्चों के एक अस्पताल में आग लगने की घटना की जांच शुरू करने का निर्देश दिया। इस हादसे में सात नवजात शिशुओं की मौत हो गई।

दिल्ली अग्निशमन सेवा के अधिकारियों ने बताया कि ‘बेबी केयर न्यू बॉर्न’ नामक निजी अस्पताल में शनिवार रात करीब 11:30 बजे आग लग गई और जल्द ही यह दो अन्य इमारतों में फैल गई।

उन्होंने कहा कि वहां से 12 नवजात शिशुओं को सुरक्षित बचा लिया गया, लेकिन उनमें से सात की मृत्यु हो गई।

अधिकारियों ने बताया कि पांच शिशुओं का एक अन्य अस्पताल में इलाज किया जा रहा है।

उपराज्यपाल सक्सेना ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा, ''मैंने मुख्य सचिव से दिल्ली में बच्चों के अस्पताल में आग लगने की दुखद घटना की जांच करने का निर्देश दिया है। साथ ही सीपी (पुलिस आयुक्त) को सभी आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित करने का भी आदेश दिया है।''

उन्होंने कहा, ''शोकसंतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं।''

उपराज्यपाल ने कहा, ''मैं इस घटना के दोषियों को सजा दिलवाने का आश्वासन देता हूं।''

दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सौरभ भारद्वाज ने भी स्वास्थ्य सचिव एसबी दीपक कुमार और मुख्य सचिव नरेश कुमार को इस घटना की तुरंत जांच करने का आदेश दिया। साथ ही उन्होंने इस घटना में ‘‘लापरवाही’’ बरतने वाले अधिकारियों या निजी लोगों की जानकारी भी मांगी है।

भारद्वाज ने कहा कि दीपक कुमार को निर्देश ईमेल के जरिए भेजे गए क्योंकि वह फोन कॉल और संदेशों का जवाब नहीं दे रहे थे।

उन्होंने बचाए गए शिशुओं का दिल्ली सरकार की ‘फरिश्ते’ योजना के तहत सर्वश्रेष्ठ निजी अस्पतालों में मुफ्त इलाज कराए जाने का भी आदेश दिया।

भारद्वाज ने मृतकों के परिजनों और घायलों को जल्द मुआवजा जारी किए जाने और अस्पताल के संचालकों को गिरफ्तार करने का भी निर्देश जारी किया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Weather Update: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Live Toss And Scorecard: पललेकेले में श्रीलंका के कप्तान दासुन शनाका ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? पललेकेले में पाकिस्तान बनाम श्रीलंका के बीच अहम मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

Wadala Horror: मुंबई के वडाला में दर्दनाक हादसा, कंटेनर से 40 टन की लोहे की प्लेट नीचे गिरा, दबने से कार चालक की मौत (Disturbing Video)

\