देश की खबरें | उपराज्यपाल ने दिल्लीवासियों के लिए ही सरकारी अस्पताल के आप सरकार के फैसले को पलटा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल ने आप सरकार के उस फैसले को पलट दिया है जिसमें दिल्ली सरकार द्वारा संचालित अस्पतालों और निजी अस्पतालों को नगरवासियों के लिए आरक्षित कर दिया गया था।

जियो

नयी दिल्ली, आठ जून दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल ने आप सरकार के उस फैसले को पलट दिया है जिसमें दिल्ली सरकार द्वारा संचालित अस्पतालों और निजी अस्पतालों को नगरवासियों के लिए आरक्षित कर दिया गया था।

सूत्रों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

यह भी पढ़े | बिहार में कोरोना संक्रमितों में 71 फीसदी से ज्यादा प्रवासी: 8 जून 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

उपराज्यपाल दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अध्यक्ष भी हैं।

इस कदम से आप सरकार और उपराज्यपाल कार्यालय के बीच टकराव बढ़ सकता है।

यह भी पढ़े | उपराज्यपाल अनिल बैजल के फैसला पलटने पर अरविंद केजरीवाल बोले-दिल्ली के लोगों के लिए होगी बड़ी समस्या, सिसोदिया ने बीजेपी पर लगाया राजनीति का आरोप .

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार को घोषणा की थी कि दिल्ली सरकार द्वारा चलाए जा रहे अस्पतालों और निजी अस्पतालों में कोरोना वायरस संकट के दौरान केवल दिल्लीवासियों का ही इलाज होगा।

उन्होंने एक समिति की रिपोर्ट का हवाला दिया था जिसमें कहा गया था कि जून के अंत तक दिल्ली में 15,000 बिस्तरों की आवश्यकता होगी और यदि अन्य राज्यों के लोगों को यहां इलाज कराने की अनुमति दे दी गयी तो यहां सभी बिस्तर तीन दिनों के अंदर ही भर जाएंगे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\