देश की खबरें | लेफ्टिनेंट जनरल एनएस राजा सुब्रमणि थलसेना के अगले उप-प्रमुख होंगे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. लेफ्टिनेंट जनरल एनएस राजा सुब्रमणि थलसेना के अगले उप-प्रमुख होंगे। सरकार ने इस पद पर उनकी नियुक्ति को मंजूरी दे दी है। आधिकारिक सूत्रों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, 20 जून लेफ्टिनेंट जनरल एनएस राजा सुब्रमणि थलसेना के अगले उप-प्रमुख होंगे। सरकार ने इस पद पर उनकी नियुक्ति को मंजूरी दे दी है। आधिकारिक सूत्रों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

सुब्रमणि वर्तमान में थलसेना की मध्य कमान का नेतृत्व कर रहे हैं। वह लेफ्टिनेंट जनरल उपेन्द्र द्विवेदी का स्थान लेंगे।

वर्तमान में थलसेना के उप-प्रमुख के रूप में कार्यरत लेफ्टिनेंट जनरल द्विवेदी 30 जून को मौजूदा सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे के सेवानिवृत्त होने पर अगले थलसेना अध्यक्ष होंगे।

सैन्य सूत्रों ने बताया कि लेफ्टिनेंट जनरल सुब्रमणि को अगले थलसेना उप-प्रमुख के रूप में नियुक्त किया गया है।

लेफ्टिनेंट जनरल सुब्रमणि को थलसेना के उप-प्रमुख के रूप में नियुक्त करते समय सरकार ने वरिष्ठता के सिद्धांत का पालन किया।

वह 1985 में गढ़वाल राइफल्स में नियुक्त हुए थे। उनका 37 वर्ष से अधिक का एक प्रतिष्ठित और शानदार सैन्य करियर रहा है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\