देश की खबरें | लेफ्टिनेंट जनरल एम.वी. सुचिंद्र कुमार थलसेना के नए उप प्रमुख होंगे
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. लेफ्टिनेंट जनरल एम.वी. सुचिंद्र कुमार को थलसेना का नया उप प्रमुख नियुक्त किया गया है। आधिकारिक सूत्रों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।
नयी दिल्ली, 16 फरवरी लेफ्टिनेंट जनरल एम.वी. सुचिंद्र कुमार को थलसेना का नया उप प्रमुख नियुक्त किया गया है। आधिकारिक सूत्रों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।
फिलहाल वह सेना मुख्यालय में डिप्टी चीफ ऑफ स्टाफ (सामरिक) के तौर पर सेवाएं दे रहे हैं।
सूत्रों ने कहा कि लेफ्टिनेंट जनरल कुमार ले. जनरल बी. एस. राजू की जगह लेंगे, जिन्हें जयपुर में स्थित दक्षिण पश्चिमी सैन्य कमान का कमांडर नियुक्त किया गया है।
फिलहाल उधमपुर में उत्तरी कमान में चीफ ऑफ स्टाफ के तौर पर सेवाएं दे रहे ले. जनरल एन.एस.आर. सुब्रमणि को लखनऊ में स्थित सेना की मध्य कमान का कमांडर नियुक्त किया गया है।
सभी नियुक्तियां एक मार्च से प्रभावी होंगी।
ले. जनरल कुमार राष्ट्रीय रक्षा अकादमी, खड़कवासला के पूर्व छात्र हैं। वह जून 1985 में 1 असम रेजिमेंट में तैनाती के साथ सेना में शामिल हुए थे।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 16, 2023 08:16 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

