देश की खबरें | सेना की उत्तरी कमान के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल कुमार सेवानिवृत्त हुए,लेफ्टिनेंट जनरल प्रतीक लेंगे जगह

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. लेफ्टिनेंट जनरल एमवी सचिंद्र कुमार ने सेवानिवृत्ति के कारण बुधवार को उधमपुर स्थित उत्तरी कमान की जिम्मेदारी छोड़ दी। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

जम्मू, 30 अप्रैल लेफ्टिनेंट जनरल एमवी सचिंद्र कुमार ने सेवानिवृत्ति के कारण बुधवार को उधमपुर स्थित उत्तरी कमान की जिम्मेदारी छोड़ दी। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

लेफ्टिनेंट जनरल प्रतीक शर्मा उत्तरी कमान के नए ‘जनरल ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ’ होंगे और दक्षिण कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकवादी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान में जारी टकराव की स्थिति के बीच बृहस्पतिवार को पदभार ग्रहण करेंगे।

पहलगाम में हुए हमले में 26 लोगों की मौत हो गयी थी, जिनमें ज्यादातर पर्यटक थे।

सेना ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में बताया, “उत्तरी कमान के सैन्य कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल एमवी सचिंद्र कुमार ने अपनी सेवानिवृत्ति और उत्तरी कमान की कमान छोड़ने पर उधमपुर स्थित ध्रुव युद्ध स्मारक पर सर्वोच्च बलिदान देने वाले बहादुरों के प्रति सम्मान व्यक्त करने के लिए उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की।”

लेफ्टिनेंट जनरल कुमार ने पिछले वर्ष फरवरी में वर्तमान सेना प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल उपेंद्र द्विवेदी से जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों और लद्दाख सहित भारत की उत्तरी सीमाओं पर सुरक्षा व विभिन्न अभियानों की जिम्मेदारी संभाली थी।

लेफ्टिनेंट कुमार का कार्यकाल 15 महीने का था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Scorecard: चेन्नई में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे के सामने रखा 257 रनों का टारगेट, अभिषेक शर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Prediction: अहम मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया महिला को हराकर सीरीज बराबर करना चाहेगी भारत महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Weather Update: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

Australia Women vs India Women, 2nd ODI 2026 Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच दूसरा वनडे? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

\