एजेंसी न्यूज

प्रवासी श्रमिकों के बारे में ‘‘झूठ’’ भाजपा के खिलाफ विपक्षी एकता पर मेरे जोर देने का परिणाम: CM स्टालिन

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम. के. स्टालिन ने आरोप लगाया है कि केंद्र में सत्तारूढ़ भाजपा को अगले साल हटाने के लिए विपक्षी एकता पर जोर देने संबंधी उनके हालिया आह्वान के चलते राज्य में प्रवासी श्रमिकों पर हमलों के बारे में "झूठ फैलाया गया.

प्रवासी श्रमिकों के बारे में ‘‘झूठ’’ भाजपा के खिलाफ विपक्षी एकता पर मेरे जोर देने का परिणाम: CM स्टालिन
Chief Minister M.K. stalin

चेन्नई, 10 मार्च : तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम. के. स्टालिन (Chief Minister M.K. stalin) ने आरोप लगाया है कि केंद्र में सत्तारूढ़ भाजपा को अगले साल हटाने के लिए विपक्षी एकता पर जोर देने संबंधी उनके हालिया आह्वान के चलते राज्य में प्रवासी श्रमिकों पर हमलों के बारे में "झूठ फैलाया गया." तमिलनाडु में सत्तारूढ़ द्रमुक के प्रमुख स्टालिन ने अपनी ‘‘उंगलिल ओरुवन’’ प्रश्न-उत्तर श्रृंखला में दावा किया कि राज्य में किसी भी प्रवासी श्रमिक पर हमला नहीं किया गया है, जैसा कि आरोप लगाया गया था.

उन्होंने कहा कि ऐसे कई कर्मचारी लंबे समय से तमिलनाडु में कार्यरत हैं और उन्हें कभी भी ऐसी किसी दिक्कत का सामना नहीं करना पड़ा. उन्होंने कहा, ‘‘कुछ लोग फर्जी वीडियो तैयार कर रहे हैं और झूठ फैला रहे हैं. उत्तर भारत में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पदाधिकारियों ने एक एजेंडे के तहत ऐसा किया. आप इसके पीछे की साजिश को तब समझेंगे, जब आप देखेंगे कि विपक्षी एकजुटता के मेरे आह्वान के बाद प्रवासी श्रमिकों पर हमले संबंधी झूठ फैलाया गया.’’ यह भी पढ़ें : मसूरी झील के पास हुआ बड़ा हादसा, फॉर्च्यूनर कार गिरी गहरी खाई में, सात लोग हुए घायल

स्टालिन ने एक मार्च को अपने जन्मदिन की रैली में 2024 के लोकसभा चुनावों में भाजपा को हराने के लिए विपक्षी एकता पर जोर दिया था. उक्त रैली में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे सहित कई नेता शामिल हुए थे.

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 10, 2023 03:58 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).