जरुरी जानकारी | राष्ट्रीय आवास बैंक प्रवर्तित कंपनी में 10 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदेगी एलआईसी
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) ने सोमवार को कहा कि उसके निदेशक मंडल ने राष्ट्रीय आवास बैंक (एनएचबी) द्वारा प्रवर्तित कंपनी में 10 प्रतिशत तक हिस्सेदारी खरीदने को मंजूरी दे दी है।
नयी दिल्ली, आठ जनवरी भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) ने सोमवार को कहा कि उसके निदेशक मंडल ने राष्ट्रीय आवास बैंक (एनएचबी) द्वारा प्रवर्तित कंपनी में 10 प्रतिशत तक हिस्सेदारी खरीदने को मंजूरी दे दी है।
एलआईसी ने शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि निदेशक मंडल ने अपने शेयर पूंजी के 10 प्रतिशत तक एनएचबी द्वारा प्रवर्तित एक नई कंपनी में निवेश करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।
इसमें कहा गया है कि निवेश एक या अधिक किस्तों में किया जाना है।
कंपनी के बारे में विस्तृत जानकारी नहीं दी गयी है।
एलआईसी की एक आवास वित्त कंपनी... एलआईसी हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड...है। इसे 1989 में शामिल किया गया था। यह कंपनी 1994 में सार्वजनिक हुई और तब से इसके शेयर नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) और बीएसई में सूचीबद्ध हैं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 08, 2024 09:40 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

