जरुरी जानकारी | एलआईसी ने पहलगाम आतंकी हमले के पीड़ितों के लिए दावा निपटान नियमों में ढील दी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) ने पहलगाम आतंकी हमले के पीड़ितों के लिए बृहस्पतिवार को दावा निपटान प्रक्रिया में ढील देने की घोषणा की।

नयी दिल्ली, 24 अप्रैल भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) ने पहलगाम आतंकी हमले के पीड़ितों के लिए बृहस्पतिवार को दावा निपटान प्रक्रिया में ढील देने की घोषणा की।

कश्मीर के पहलगाम में मंगलवार को हुए नृशंस आतंकी हमले में 26 लोगों की मौत हो गई थी जिनमें ज्यादातर पर्यटक थे।

एलआईसी ने आतंकी हमले में लोगों की मौत पर दुख जताते हुए एक बयान में कहा कि वह प्रभावित लोगों की सहायता करने के लिए प्रतिबद्ध है और वित्तीय राहत प्रदान करने के लिए दावों के निपटान में तेजी लाएगी।

एलआईसी के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) और प्रबंध निदेशक (एमडी) सिद्धार्थ मोहंती ने कहा कि बीमा कंपनी ने एलआईसी पॉलिसी के दावेदारों की मुश्किलों को कम करने के लिए कई रियायतों की घोषणा की है।

उन्होंने कहा कि मृत्यु प्रमाण पत्र के स्थान पर आतंकवादी हमले में पॉलिसीधारक की मृत्यु या केंद्र/राज्य सरकार द्वारा भुगतान किए गए किसी भी मुआवजे के सरकारी रिकॉर्ड में मौजूद किसी भी साक्ष्य को मृत्यु के प्रमाण के रूप में स्वीकार किया जाएगा।

बयान के मुताबिक, यह सुनिश्चित करने के लिए सभी प्रयास किए जाएंगे कि दावेदारों तक पहुंचा जाए और प्रभावित परिवारों के दावों का शीघ्र निपटान किया जाए।

एलआईसी ने कहा कि दावेदार किसी भी तरह की सहायता के लिए निकटतम एलआईसी शाखा/प्रभाग/ग्राहक क्षेत्रों से संपर्क कर सकते हैं या 022-68276827 पर कॉल कर सकते हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Pune IAF Aircraft Incident: पुणे एयरपोर्ट पर वायुसेना के विमान की 'हार्ड लैंडिंग' के बाद रनवे बंद, इंडिगो, एयर इंडिया समेत कई एयरलाइंस की 80 से अधिक उड़ानें रद्द; यात्री परेशान

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू