जरुरी जानकारी | अडाणी समूह के शेयरों में तेजी से एलआईसी ने की घाटे की भरपाई

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. अडाणी समूह के शेयरों में लगातार तीसरे दिन तेजी के साथ ही सार्वजनिक क्षेत्र की भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) ने समूह के शेयरों में अपने निवेश से हुए नुकसान की भरपाई कर ली है।

नयी दिल्ली, तीन मार्च अडाणी समूह के शेयरों में लगातार तीसरे दिन तेजी के साथ ही सार्वजनिक क्षेत्र की भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) ने समूह के शेयरों में अपने निवेश से हुए नुकसान की भरपाई कर ली है।

अडाणी समूह की 10 सूचीबद्ध कंपनियों में से सात में एलआईसी ने निवेश किया है। शेयर बाजारों से मिली जानकारी के मुताबिक एलआईसी की अडाणी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड में 1.28 प्रतिशत से लेकर अडाणी पोर्ट्स एंड एसईजेड लिमिटेड में 9.14 प्रतिशत तक हिस्सेदारी है।

अमेरिकी निवेश कंपनी हिंडनबर्ग रिसर्च ने 24 जनवरी को एक रिपोर्ट जारी की, जिसके बाद अडाणी समूह के शेयरों की भारी गिरावट का सामना करना पड़ा। इसके चलते समूह में एलआईसी का निवेश एक सप्ताह पहले नकारात्मक हो गया था।

अडाणी समूह में एलआईसी के निवेश का मूल्य 24 फरवरी को घटकर 29,893.13 करोड़ रुपये रह गया, जबकि इनका खरीद मूल्य 30,127 करोड़ रुपये था।

हालांकि, अडाणी समूह के शेयरों में आई हालिया तेजी के बाद हालात बदल गए। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक एलआईसी के निवेश का मूल्य शुक्रवार के बंद भाव पर 39,068.34 करोड़ रुपये है। इस तरह एलआईसी को करीब 9,000 करोड़ रुपये का लाभ हो रहा है।

अडाणी समूह के शेयरों में गिरावट से एलआईसी के निवेश के फैसले पर कुछ सवाल उठे थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\