विदेश की खबरें | लीबिया बाढ़: दो बांधों के टूटने की जांच शुरू
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. लगभग एक सप्ताह पहले आई बाढ़ के कारण 11 हजार से अधिक लोगों की मौत हो गई।
लगभग एक सप्ताह पहले आई बाढ़ के कारण 11 हजार से अधिक लोगों की मौत हो गई।
भूमध्यसागरीय तूफान ‘डेनियल’ के कारण हुई भारी बारिश के कारण पिछले सप्ताहांत पूर्वी लीबिया में बाढ़ आ गई थी। बाढ़ के कारण दो बांध टूट गये थे।
‘लीबियाई रेड क्रिसेंट’ के अनुसार 10 हजार से अधिक लोग लापता हैं। राहत एवं बचावकर्मी लापता लोगों की तलाश कर रहे हैं।
‘रेड क्रिसेंट’ ने अब तक 11,300 लोगों की मौत की पुष्टि की है।
सहायता समूह ‘डॉक्टर्स विदाउट बॉर्डर्स’ की आपातकालीन विभाग के प्रमुख क्लेयर निकोलेट ने कहा कि बचावकर्मियों को शुक्रवार को ‘‘कई शव’’ मिले और वे अभी भी शवों की तलाश कर रहे हैं।
उन्होंने समाचार एजेंसी ‘एसोसिएटेड प्रेस’ को बताया, ‘‘यह एक बड़ी संख्या है... दुर्भाग्य से समुद्र से अभी भी शव मिल रहे हैं।’’
शहर में स्थानीय अधिकारियों ने जनता को तूफान के बारे में चेतावनी दी थी और पिछले शनिवार को निवासियों को डर्ना में तटीय क्षेत्रों को खाली करने का आदेश दिया था। लेकिन बांधों के बारे में कोई चेतावनी नहीं दी गई थी, जो सोमवार तड़के टूट गये।
लीबिया के अधिकारियों ने बाढ़ग्रस्त शहर में लोगों के जाने पर प्रतिबंध लगा दिया है ताकि बचावकर्मियों के लिए लापता लोगों की तलाश करना आसान रहे।
उन्होंने बताया कि ऐसा माना जा रहा है कि कई शव मलबे के नीचे दबे हुए है या भूमध्य सागर में बह गये है।
अधिकारियों ने बताया कि इस क्षेत्र में हजारों लोग विस्थापित हो गए हैं और उन्होंने स्कूलों और अन्य सरकारी भवनों में शरण ली है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)