जरुरी जानकारी | लिबर्टी जनरल इंश्योरेंस, एको भारत में टेस्ला के बीमा भागीदार
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. टेस्ला के मंगलवार को भारतीय बाजार में प्रवेश करने के साथ ही लिबर्टी जनरल इंश्योरेंस और एको ने कहा कि वे भारत में अमेरिकी इलेक्ट्रिक कार विनिर्माता कंपनी के बीमा भागीदार बने हैं।
नयी दिल्ली, 15 जुलाई टेस्ला के मंगलवार को भारतीय बाजार में प्रवेश करने के साथ ही लिबर्टी जनरल इंश्योरेंस और एको ने कहा कि वे भारत में अमेरिकी इलेक्ट्रिक कार विनिर्माता कंपनी के बीमा भागीदार बने हैं।
लिबर्टी जनरल इंश्योरेंस ने कहा कि उसने बेहतरीन सुरक्षा योजनाएं तैयार की हैं, जो टेस्ला की इंजीनियरिंग और प्रदर्शन उत्कृष्टता के साथ जुड़कर ग्राहकों की विशिष्ट जरूरतों को पूरा करेंगी।
लिबर्टी जनरल इंश्योरेंस के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) और पूर्णकालिक निदेशक पराग वेद ने बयान में कहा, ‘‘हम भारतीय बाजार के लिए टेस्ला के पसंदीदा बीमा प्रदाताओं में शामिल होने पर बेहद सम्मानित महसूस कर रहे हैं। हम इसे बदलाव के एक बड़े अवसर के रूप में देखते हैं। यह बदलाव सिर्फ वाहन चलाने के तरीके के बारे में नहीं है, बल्कि अगली पीढ़ी के वाहन चालकों की सुरक्षा, सेवा और उनकी जरूरतों का अनुमान लगाने के बारे में भी है।’’
एको ने भी कहा कि उसे भारत में टेस्ला के पसंदीदा बीमा भागीदार के रूप में चुना गया है।
एको जनरल इंश्योरेंस लिमिटेड के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) अनिमेष दास ने कहा, ‘‘टेस्ला ने वाहन उद्योग में क्रांति ला दी है। हमारी महत्वाकांक्षा इस नवोन्मेषण के संबंध में सुरक्षा के तरीके को फिर से परिभाषित करना है।’’
एक अलग बयान में ज्यूरिख कोटक जनरल इंश्योरेंस ने कहा कि उसने भारतीय इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) के लिए कार बीमा उत्पाद ‘ईवी प्रोटेक्ट’ पेश किया है, जिसके दायरे में दूसरे इलेक्ट्रिक वाहनों के साथ टेस्ला भी शामिल है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 15, 2025 09:06 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

