खेल की खबरें | लुईस के शतक से वेस्टइंडीज ने तीसरे और अंतिम एकदिवसीय में श्रीलंका को हराया
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. श्रीलंका ने 2-1 से श्रृंखला जीती।
श्रीलंका ने 2-1 से श्रृंखला जीती।
वर्ष 2021 से अपना पहला एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मुकाबला खेल रहे लुईस ने छक्के के साथ 61 गेंद में अपना पांचवां शतक पूरा किया और टीम को लक्ष्य तक पहुंचाया। इस सलामी बल्लेबाज ने 51 रन के स्कोर पर टखना मुड़ने के बावजूद खेलना जारी रखा।
श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए तीन विकेट पर 156 रन बनाए थे लेकिन इसके बाद बारिश के कारण पांच घंटे खेल रुका रहा और मैच को 23 ओवर का कर दिया गया। वेस्टइंडीज को 195 रन का लक्ष्य मिला और टीम ने 22 ओवर में दो विकेट पर 196 रन बनाकर जीत दर्ज की।
श्रीलंका को जीवनदान पाने वाले दोनों सलामी बल्लेबाजों पथुम निसांका (56) और अविष्का फर्नांडो (34) ने पहले विकेट के लिए 17 आवेर में 81 रन जोड़कर अच्छी शुरुआत दिलाई। इसके बाद बारिश के कारण खेल रोकना पड़ा।
दोबारा खेल शुरू होने पर कुसाल मेंडिस (नाबाद 56) ने शुरुआती चार गेंद पर चौके लगाए।
निसांका ने रन आउट होने से पहले 58 गेंद में अपना 15वां अर्धशतक पूरा किया।
मेंडिस ने सिर्फ 19 गेंद में अर्धशतक जड़ा। उन्हें भी दो जीवनदान मिले। उन्होंने 22 गेंद का सामना करते हुए नौ चौके और एक छक्का मारा।
लक्ष्य का पीछा करते हुए वेस्टइंडीज ने 36 रन के स्कोर पर ब्रेंडन किंग (16) का विकेट गंवा दिया। लुईस और कप्तान शाई होप (22) ने दूसरे विकेट के लिए 72 रन जोड़कर पारी को संवारा।
होप के आउट होने के बाद लुईस और शेरफेन रदरफोर्ड (नाबाद 50, 26 गेंद, चार चौके, तीन छक्के) ने मोर्चा संभाला और एक ओवर शेष रहते टीम को जीत दिलाई दी।
रदरफोर्ड ने सिर्फ 26 गेंद में अपना चौथा अर्धशतक पूरा किया।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 27, 2024 10:42 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

