एजेंसी न्यूज

लेवरक्युसेन ने बुंदेसलीगा में ब्रेमेन को हराया

वर्डर के खाली स्टेडियम में गोल करने के बाद लेवरक्युसेन के कुछ खिलाड़ी समूह में एकत्रित हो गए जबकि लीग ने न्यूनतम शारीरिक संपर्क के लिए कड़े दिशानिर्देश जारी किए हैं।

लेवरक्युसेन ने बुंदेसलीगा में ब्रेमेन को हराया

दो महीने के निलंबन के बाद दोबारा शुरू लीग ने तीन दिन में एक दौर के मैच पूरे किए।

वर्डर के खाली स्टेडियम में गोल करने के बाद लेवरक्युसेन के कुछ खिलाड़ी समूह में एकत्रित हो गए जबकि लीग ने न्यूनतम शारीरिक संपर्क के लिए कड़े दिशानिर्देश जारी किए हैं।

वर्डर की टीम अपने एक खिलाड़ी के बिना उतरी थी जिसे पृथक रखा गया है क्योंकि उसके संपर्क में आया एक व्यक्ति कोरोना वायरस के लिए पॉजिटिव पाया गया है। वर्डर ने हालांकि शुक्रवार को कहा था कि खिलाड़ी परीक्षण में नेगेटिव पाया गया है।

मैच के दौरान पहले तीन गोल सिर्फ पांच मिनट के भीतर हुए। केई हावर्ट्ज ने 28वे मिनट में हेडर से गोल दागकर लेवरक्युसेन को बढ़त दिलाई लेकिन वर्डर ने थियोडोर गेबरे के गोल से बराबरी हासिल कर ली।

हावर्ट्ज ने इसके बाद फ्री किक पर हेडर से एक और गोल दागकर अपनी टीम को 2-1 से आगे किया।

दूसरे हाफ में मिशेल वाइसर और केरेम डेमेरबे ने एक-एक गोल और दागकर लेवरक्युसेन की 4-1 से जीत सुनिश्चित की।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 19, 2020 09:51 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).