विदेश की खबरें | अभूतपूर्व बाढ़ से जूझ रहे पाकिस्तान की अंतरराष्ट्रीय जगत मदद करे: राष्ट्रपति बाइडन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से अभूतपूर्व बाढ़ से जूझ रहे पाकिस्तान की मदद करने का आग्रह किया है। उन्होंने कहा कि जलवायु परिवर्तन संकट का समाधान किया जाना जरूरी है क्योंकि कई देश इसकी चपेट में हैं।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

संयुक्त राष्ट्र, 22 सितंबर अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से अभूतपूर्व बाढ़ से जूझ रहे पाकिस्तान की मदद करने का आग्रह किया है। उन्होंने कहा कि जलवायु परिवर्तन संकट का समाधान किया जाना जरूरी है क्योंकि कई देश इसकी चपेट में हैं।

बाइडन ने बुधवार को संयुक्त राष्ट्र महासभा के 77वें सत्र को संबोधित करते हुए कहा, “हम सभी जानते हैं कि हम जलवायु संकट का सामना कर रहे हैं। पिछले साल की घटनाओं के बाद किसी को इस पर संदेह नहीं होना चाहिए। हम बैठकों में शामिल होते रहते हैं। अभी जब हम मिल रहे हैं, तो इस बीच पाकिस्तान का ज्यादातर क्षेत्र जलमग्न है। उसे मदद की जरूरत है।”

गौरतलब है कि पाकिस्तान में भारी बारिश के कारण आई अभूतपूर्व बाढ़ के चलते 14 जून से अब तक 1,576 लोगों की मौत हो चुकी है और हजारों लोग घायल हुए हैं।

पाकिस्तान पिछले 30 साल में बाढ़ के कारण उपजी सबसे बुरी स्थिति का सामना कर रहा है और देश का एक तिहाई हिस्सा जलमग्न है। लगभग तीन करोड़ 30 लाख लोग इससे प्रभावित हैं और घर, फसल, पुल, सड़कें और पशु बर्बाद हो गए हैं।

बाढ़ से अब तक 30 अरब डॉलर की अनुमानित क्षति हो चुकी है। बाइडन ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ की उपस्थिति में कहा, “परिवारों के सामने असंभव से लगने वाले विकल्प हैं और वे यह तय नहीं कर पा रहे हैं कि किस बच्चे को खिलाएं और किसको नहीं। वे जीवित रहेंगे या नहीं इस पर भी प्रश्न चिह्न है। मनुष्यों द्वारा जलवायु परिवर्तन की कीमत चुकाई जा रही है और यह समस्या बढ़ती जा रही है।”

बाइडन के बयान पर शरीफ ने बृहस्पतिवार को ट्वीट कर उन्हें धन्यवाद दिया। शरीफ 23 सितंबर को संयुक्त राष्ट्र महासभा के सत्र को संबोधित करेंगे जिसमें वह हाल में जलवायु के कारण आई बाढ़ से पाकिस्तान के सामने उभरी चुनौतियों का उल्लेख करेंगे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी