COVID-19 Update: देश में पिछले 24 घंटों में कोविड-19 के 9119 नए मामले सामने, 396 मौतें हुई
भारत में एक दिन में कोविड-19 के 9,119 नए मामले सामने आने के बाद देश में कोरोना वायरस के संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3,45,44,882 हो गई. वहीं, उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 1,09,940 हो गई, जो 539 दिन में सबसे कम है.
नयी दिल्ली, 25 नवंबर : भारत में एक दिन में कोविड-19 के 9,119 नए मामले सामने आने के बाद देश में कोरोना वायरस के संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3,45,44,882 हो गई. वहीं, उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 1,09,940 हो गई, जो 539 दिन में सबसे कम है. केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से बृहस्पतिवार को सुबह आठ बजे जारी किए गए अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, देश में संक्रमण से 396 और लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 4,66,980 हो गई. देश में लगातार 48 दिन से कोविड-19 के दैनिक मामले 20 हजार से कम हैं और 151 दिन से 50 हजार से कम दैनिक मामले सामने आ रहे हैं.
उपचाराधीन मरीजों की संख्या भी घटकर 1,09,940 हो गयी है, जो संक्रमण के कुल मामलों का 0.32 प्रतिशत है. यह दर मार्च 2020 के बाद से सबसे कम है. पिछले 24 घंटों में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या में 1,541 की कमी दर्ज की गयी है. मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर 98.33 प्रतिशत है, जो मार्च 2020 के बाद से सर्वाधिक है. यह भी पढ़ें : Maharashtra COVID-19 Update: दिसंबर में कोविड-19 की हल्की तीसरी लहर का अंदेशा, महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने किया आगाह
देश में पिछले साल सात अगस्त को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितंबर को 40 लाख से अधिक हो गई थी. वहीं, संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर को 50 लाख, 28 सितंबर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख और 20 नवंबर को 90 लाख के पार चले गए थे. देश में 19 दिसंबर को ये मामले एक करोड़ के पार, इस साल चार मई को दो करोड़ के पार और 23 जून को तीन करोड़ के पार चले गए थे.
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 25, 2021 11:40 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

