COVID-19 Updates: भारत में लगातार तीसरे दिन 20 हजार से कम कोरोना मरीज मिले, 194 दिन बाद एक्टिव मरीजों की संख्या सबसे कम
भारत में एक दिन में कोविड-19 के 18,870 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3,37,16,451 हो गई. देश में लगातार दूसरे दिन 20 हजार से कम नए मामले सामने आए. वहीं, उपचाराधीन मरीजों की संख्या कम होकर 2,82,520 रह गई, जो 194 दिन में सबसे कम है.
नयी दिल्ली, 29 सितंबर : भारत में एक दिन में कोविड-19 के 18,870 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3,37,16,451 हो गई. देश में लगातार दूसरे दिन 20 हजार से कम नए मामले सामने आए. वहीं, उपचाराधीन मरीजों की संख्या कम होकर 2,82,520 रह गई, जो 194 दिन में सबसे कम है. केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से बुधवार को जारी किए गए अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, 378 और लोगों की संक्रमण से मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 4,47,751 हो गई.
देश में अभी 2,82,520 लोगों का कोरोना वायरस संक्रमण का इलाज चल रहा है, जो कुल मामलों का 0.84 प्रतिशत है. यह दर मार्च 2020 के बाद से सबसे कम है. पिछले 24 घंटे में उपचाराधीन मरीजों की संख्या में कुल 9,686 कमी दर्ज की गई. मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर 97.83 प्रतिशत है, जो मार्च 2020 के बाद से सबसे अधिक है. यह भी पढ़ें : घोर लापरवाही! मुंबई से सटे ठाणे में COVID-19 के बजाय लगा दिया एंटी-रेबीज इंजेक्शन, डॉक्टर और नर्स सस्पेंड
देश में पिछले साल सात अगस्त को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितंबर को 40 लाख से अधिक हो गई थी. वहीं, संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर को 50 लाख, 28 सितंबर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख और 20 नवंबर को 90 लाख के पार चले गए थे. देश में 19 दिसंबर को ये मामले एक करोड़ के पार, इस साल चार मई को दो करोड़ के पार और 23 जून को तीन करोड़ के पार चले गए थे.
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 29, 2021 10:42 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

