एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | देश में 196 दिन में कोविड-19 के सबसे कम उपचाराधीन मरीज

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारत में एक दिन में कोविड-19 के 26,727 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3,37,66,707 हो गई। वहीं, उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 2,75,224 हो गई है, जो 196 दिन में सबसे कम है।

देश की खबरें | देश में 196 दिन में कोविड-19 के सबसे कम उपचाराधीन मरीज

नयी दिल्ली, एक अक्टूबर भारत में एक दिन में कोविड-19 के 26,727 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3,37,66,707 हो गई। वहीं, उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 2,75,224 हो गई है, जो 196 दिन में सबसे कम है।

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से शुक्रवार सुबह आठ बजे जारी किए गए अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, संक्रमण से 277 और लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 4,48,339 हो गई। देश में अभी 2,75,224 मरीजों का कोविड-19 का इलाज चल रहा है, जो कुल मामलों का 0.82 प्रतिशत है। यह दर मार्च 2020 के बाद से सबसे कम है। पिछले 24 घंटे में उपचाराधीन मरीजों की संख्या में कुल 1,796 की कमी दर्ज की गई। मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर 97.86 प्रतिशत है, जो मार्च 2020 के बाद से सबसे अधिक है।

आंकड़ों के अनुसार, देश में अभी तक कुल 57,04,77,338 नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच की गई है, जिनमें से 15,20,899 नमूनों की जांच बृहस्पतिवार को की गई। दैनिक संक्रमण दर 1.76 प्रतिशत है, जो पिछले 32 दिनों से तीन प्रतिशत से कम है। वहीं, साप्ताहिक संक्रमण दर 1.70 प्रतिशत है, जो पिछले 98 दिन से तीन प्रतिशत से कम बनी हुई है। अभी तक कुल 3,30,43,144 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं, जबकि मृत्यु दर 1.33 प्रतिशत है। राष्ट्रव्यापी टीकाकरण मुहिम के तहत अभी तक कोविड-19 रोधी टीकों की 89 करोड़ से अधिक खुराक दी जा चुकी है।

देश में पिछले साल सात अगस्त को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितंबर को 40 लाख से अधिक हो गई थी। वहीं, संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर को 50 लाख, 28 सितंबर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख और 20 नवंबर को 90 लाख के पार चले गए थे। देश में 19 दिसंबर को ये मामले एक करोड़ के पार, इस साल चार मई को दो करोड़ के पार और 23 जून को तीन करोड़ के पार चले गए थे।

मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, देश में पिछले 24 घंटे में जिन 277 लोगों की मौत संक्रमण से हुई, उनमें से केरल में 122 और महाराष्ट्र में 56 लोगों की मृत्यु हुई। देश में संक्रमण से अभी तक कुल 4,48,339 लोगों की मौत हुई है, जिनमें से महाराष्ट्र में1,39,067, कर्नाटक में 37,794, तमिलनाडु में 35,578, दिल्ली तथा केरल में 25,087-25,087, उत्तर प्रदेश में 22,892 और पश्चिम बंगाल में 18,793 लोगों की मृत्यु हुई।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि अभी तक जिन लोगों की संक्रमण से मौत हुई है, उनमें से 70 प्रतिशत से ज्यादा मरीजों को अन्य बीमारियां भी थीं। मंत्रालय ने अपनी वेबसाइट पर बताया कि उसके आंकड़ों का भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के आंकड़ों के साथ मिलान किया जा रहा है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 01, 2021 11:13 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).