COVID-19 Updates: भारत में एक दिन में कोरोना के 18833 नए मामले, संक्रमण से 278 लोगों की गई जान
भारत में एक दिन में कोविड-19 के 18,833 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3,38,71,881 हो गई. वहीं, उपचाराधीन मरीजों की संख्या कम होकर 2,46,687 हो गई, जो 203 दिन में सबसे कम है.
नयी दिल्ली, 6 अक्टूबर : भारत में एक दिन में कोविड-19 (COVID-19) के 18,833 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3,38,71,881 हो गई. वहीं, उपचाराधीन मरीजों की संख्या कम होकर 2,46,687 हो गई, जो 203 दिन में सबसे कम है. केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से बुधवार सुबह आठ बजे जारी किए गए अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, संक्रमण से 278 और लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 4,49,538 हो गई. देश लगातार 12 दिनों से संक्रमण के 30 हजार से कम ही नए मामले सामने आ रहे हैं.
देश में अभी 2,46,687 लोगों का कोरोना वायरस संक्रमण का इलाज चल रहा है, जो कुल मामलों का 0.73 प्रतिशत है. पिछले 24 घंटे में उपचाराधीन मरीजों की संख्या में कुल 6,215 की कमी दर्ज की गई. मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर 97.94 प्रतिशत है, जो मार्च 2020 के बाद से सर्वाधिक है. यह भी पढ़ें : COVID-19: मुंबई में कोरोना को लेकर बड़ी राहत, बीते 24 घंटे में पहली बार सबसे कम दो लोगों की मौत, 433 नए केस
देश में पिछले साल सात अगस्त को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितंबर को 40 लाख से अधिक हो गई थी. वहीं, संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर को 50 लाख, 28 सितंबर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख और 20 नवंबर को 90 लाख के पार चले गए थे. देश में 19 दिसंबर को ये मामले एक करोड़ के पार, इस साल चार मई को दो करोड़ के पार और 23 जून को तीन करोड़ के पार चले गए थे.
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 06, 2021 10:37 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

