एजेंसी न्यूज

COVID-19 Updates: पिछले 24 घंटे में मिले 16,156 नए संक्रमित, 733 और लोगों की मौत- एक्टिव मरीजों की संख्या घटकर 1.60 लाख हुई

भारत में एक दिन में कोविड-19 के 16,156 नए मामले सामने आने के बाद देश में कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3,42,31,809 हो गई. वहीं, उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 1,60,989 हो गई है, जो पिछले 243 दिन में सबसे कम है.

COVID-19 Updates: पिछले 24 घंटे में मिले 16,156 नए संक्रमित, 733 और लोगों की मौत- एक्टिव मरीजों की संख्या घटकर 1.60 लाख हुई
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: PTI)

नयी दिल्ली, 28 अक्टूबर : भारत में एक दिन में कोविड-19 (COVID-19) के 16,156 नए मामले सामने आने के बाद देश में कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3,42,31,809 हो गई. वहीं, उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 1,60,989 हो गई है, जो पिछले 243 दिन में सबसे कम है. केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से बृहस्पतिवार की सुबह आठ बजे जारी किए गए अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, संक्रमण से 733 और लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 4,56,386 हो गई. देश में लगातार 34 दिनों से कोविड-19 के दैनिक मामले 30 हजार से कम हैं और 123 दिन से 50 हजार से कम नए दैनिक मामले सामने आ रहे हैं.

देश में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 1,60,989 हो गई है, जो कुल मामलों का 0.47 प्रतिशत है. यह दर मार्च 2020 के बाद से सबसे कम है. पिछले 24 घंटे में उपचाराधीन मरीजों की संख्या में 1,672 की कमी दर्ज की गई. मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर 98.20 प्रतिशत है, जो मार्च 2020 के बाद से सबसे अधिक है. देश में पिछले साल सात अगस्त को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितंबर को 40 लाख से अधिक हो गई थी. COVID-19 Update: देश में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 13451 नए मामले सामने आए

वहीं, संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर को 50 लाख, 28 सितंबर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख और 20 नवंबर को 90 लाख के पार चले गए थे. देश में 19 दिसंबर को ये मामले एक करोड़ के पार, इस साल चार मई को दो करोड़ के पार और 23 जून को तीन करोड़ के पार चले गए थे.

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 28, 2021 10:38 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).