एजेंसी न्यूज

COVID-19 Update: पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के सबसे कम 12,830 नए मामले सामने आये

देश में पिछले 24 घंटे के दौरान कोविड-19 के 12,830 नए मामले आने से संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3,42,73,300 हो गई जबकि उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 1,59,272 हो गई जो 247 दिनों में सबसे कम है.

COVID-19 Update: पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के सबसे कम 12,830 नए मामले सामने आये
कोरोना की जांच करवाता शख्स (Photo Credits: ANI/File Photo)

नयी दिल्ली, 31 अक्टूबर : देश में पिछले 24 घंटे के दौरान कोविड-19 के 12,830 नए मामले आने से संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3,42,73,300 हो गई जबकि उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 1,59,272 हो गई जो 247 दिनों में सबसे कम है. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा रविवार को अद्यतन आंकड़ों से यह जानकारी मिली. सुबह आठ बजे तक के आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटे में 446 और लोगों की मौत हो जाने से मृतकों की संख्या बढ़कर 4,58,186 हो गई है.

कोरोना वायरस के नए मामले लगातार 23वें दिन 20,000 से कम हैं और 126 दिन से नए मामले 50,000 से कम हैं. मंत्रालय के मुताबिक उपचाराधीन मरीजों की संख्या, संक्रमण के कुल मामलों की 0.46 प्रतिशत है, जो मार्च 2020 के बाद सबसे कम है. वहीं, ठीक होने की राष्ट्रीय दर 98.20 प्रतिशत है. पिछले 24 घंटे में उपचाराधीन मरीजों की संख्या में 2283 की गिरावट आई है. यह भी पढ़ें : Mumbai COVID-19 Update: मुंबई में पिछले 24 घंटे में 301 कोरोना के नए मामले सामने आए, रिकवरी दर 97 प्रतिशत

देश में पिछले साल सात अगस्त को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितंबर को 40 लाख से अधिक हो गई थी. वहीं, संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर को 50 लाख, 28 सितंबर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख और 20 नवंबर को 90 लाख के पार चले गए थे. देश में 19 दिसंबर को ये मामले एक करोड़ के पार, इस साल चार मई को दो करोड़ के पार और 23 जून को तीन करोड़ के पार चले गए थे.

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 31, 2021 10:45 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).