एजेंसी न्यूज

COVID-19 Update: देश में पिछले 208 दिनों में कोरोना वायरस के मामलों की संख्या सबसे कम

देश में एक दिन में कोविड-19 के 18,166 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमण के कुल मामले 3,39,53,475 हो गए, वहीं उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 2,30,971 हो गई है जो 208 दिनों में सबसे कम है. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने रविवार को यह जानकारी दी.

COVID-19 Update: देश में पिछले 208 दिनों में कोरोना वायरस के मामलों की संख्या सबसे कम
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: Pixabay)

नयी दिल्ली, 10 अक्टूबर : देश में एक दिन में कोविड-19 के 18,166 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमण के कुल मामले 3,39,53,475 हो गए, वहीं उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 2,30,971 हो गई है जो 208 दिनों में सबसे कम है. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने रविवार को यह जानकारी दी. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा सुबह आठ बजे अद्यतन आंकड़े के अनुसार संक्रमण से 214 और मरीजों की मौत के बाद मृतक संख्या 4,50,589 हो गई है. संक्रमण के दैनिक मामले लगातार 16वें दिन 30,000 से कम है.

स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि उपचाराधीन मरीजों की संख्या संक्रमण के कुल मामलों का 0.68 प्रतिशत है जो मार्च 2020 के बाद से सबसे कम है. वहीं, कोविड-19 से स्वस्थ होने वाले लोगों की राष्ट्रीय दर 97.99 प्रतिशत दर्ज की गयी जो मार्च 2020 के बाद से सबसे अधिक है. मंत्रालय ने बताया कि पिछले 24 घंटों में उपचाराधीन मरीजों की संख्या में 5,672 मामलों की कमी दर्ज की गयी है. यह भी पढ़ें : Uttar Pradesh: कतर्नियाघाट वन्यजीव अभयारण्य की नहर में तैरता मिला बाघ का शव

देश में पिछले साल सात अगस्त को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितंबर को 40 लाख से अधिक हो गई थी. वहीं, संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर को 50 लाख, 28 सितंबर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख और 20 नवंबर को 90 लाख के पार चले गए थे. देश में 19 दिसंबर को ये मामले एक करोड़ के पार, इस साल चार मई को दो करोड़ के पार और 23 जून को तीन करोड़ के पार चले गए थे.

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 10, 2021 10:17 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).