एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | भारत में लगातार तीसरे दिन उपचाराधीन मरीजों की संख्या छह लाख से कम

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारत में लगातार तीसरे दिन कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या छह लाख से नीचे बरकरार रही, जो अब तक सामने आए कुल मामलों का केवल 6.97 फीसदी है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने रविवार को यह जानकारी दी।

देश की खबरें | भारत में लगातार तीसरे दिन उपचाराधीन मरीजों की संख्या छह लाख से कम
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, एक नवंबर भारत में लगातार तीसरे दिन कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या छह लाख से नीचे बरकरार रही, जो अब तक सामने आए कुल मामलों का केवल 6.97 फीसदी है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने रविवार को यह जानकारी दी।

मंत्रालय ने कहा कि विभिन्न राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों में उपचाराधीन मरीजों की संख्या में कमी कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई में मिल रही सफलता को दर्शाती है। मंत्रालय ने कर्नाटक का हवाला देकर बताया कि राज्य में पिछले 24 घंटे में उपचाराधीन मरीजों की संख्या में खासी कमी दर्ज की गई है।

यह भी पढ़े | Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला, 30 मेडिकल मोबाइल वैन सेवा की हुई शुरूआत.

उन्होंने कहा, ''उपचाराधीन मरीजों की संख्या में जारी गिरावट के चलते भारत वैश्विक स्तर पर प्रति दस लाख लोगों में संक्रमित लोगों की सबसे कम संख्या वाले देशों में शामिल है। भारत में प्रति दस लाख पर औसत मामले 5,930 हैं।''

वहीं, 17 राज्य एवं केंद्र शासित प्रदेशों में प्रति दस लाख पर कोविड-19 के मामले राष्ट्रीय औसत से कम हैं।

यह भी पढ़े | Bihar Assembly Elections 2020: पीएम मोदी ने समस्तीपुर में कहा, जंगलराज के युवराज से अलर्ट रहना है.

मंत्रालय ने कहा, '' करीब तीन महीने बाद भारत में लगातार तीसरे दिन उपचाराधीन मरीजों की संख्या छह लाख के आंकड़े से नीचे बरकरार रही।''

उन्होंने कहा कि वर्तमान में देश में कोविड-19 के 5,70,458 मरीज उपचाराधीन हैं।

वहीं, भारत में रोजाना होने वाली मौतों के मामलों में भी धीरे-धीरे कमी आ रही है। देश में पिछले 24 घंटे के दौरान कोविड-19 के कारण 470 लोगों की मौत हो गई। देश प्रति 10 लाख लोगों में से संक्रमण के कारण जान गंवाने वालों की सबसे कम संख्या वाले देशों में शामिल है। देश में प्रति 10 लाख लोगों में मौत की दर 88 है।

मंत्रालय के मुताबिक, 21 राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों में मौत के मामले राष्ट्रीय औसत से कम हैं।

उन्होंने कहा कि स्वस्थ होने वाले मरीजों की संख्या में तेजी से इजाफा होने के चलते देश में उपचाराधीन मरीजों की संख्या में कमी बरकरार है।

मंत्रालय ने बताया कि पिछले 24 घंटे के दौरान 58,684 मरीज स्वस्थ हुए जबकि इसी अवधि में 46,963 नए मामले सामने आए।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 01, 2020 05:10 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).