विदेश की खबरें | हांगकांग परिषद चुनाव में 30 प्रतिशत से भी कम मतदान

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. पूर्व ब्रितानी उपनिवेश के 1997 में चीनी शासन में लौटने के बाद से यह सबसे कम मतदान है।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

पूर्व ब्रितानी उपनिवेश के 1997 में चीनी शासन में लौटने के बाद से यह सबसे कम मतदान है।

सोमवार को जारी आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, रविवार को हुए चुनाव के दौरान 43 लाख पंजीकृत मतदाताओं में से 27.5 प्रतिशत ने मतदान किया। इससे पहले 2019 में जब सरकार विरोधी प्रदर्शन चरम पर थे, उस समय हुए चुनाव में रिकॉर्ड 71.2 प्रतिशत मतदान हुआ था। लोकतंत्र समर्थक खेमे ने इस चुनाव में बड़ी जीत हासिल की थी।

इस बार चुनाव में जिला परिषदों पर बीजिंग के वफादारों का कब्जा होने की संभावना है।

हांगकांग में चीन के ‘‘देशभक्तों’’ द्वारा शहर का शासन सुनिश्चित करने के लिए लागू किए गए कानूनों के बाद पहली बार निवासियों ने रविवार को जिला परिषद के चुनावों में मतदान किया था।

सीधे निर्वाचित सीटों को हटाए जाने समेत चुनाव प्रक्रिया में कई बड़े बदलाव किए जाने से नाराज कुछ लोकतंत्र समर्थक मतदाताओं ने चुनाव से दूरी बनायी है।

हांगकांग सरकार ने 2019 के प्रदर्शनों के बाद अंसतुष्टों पर कार्रवाई की थी और उसके बाद नयी राजनीतिक व्यवस्था लागू की थी जिसमें केवल ‘‘देशभक्तों’’ को शासन चलाने का जिम्मा सौंपा गया।

चीन ने अर्द्ध स्वायत्त क्षेत्र में ‘‘एक देश, दो प्रणाली’’ का वादा किया था लेकिन बीजिंग द्वारा राष्ट्रीय सुरक्षा कानून लागू करने के बाद यह वादा खतरे में पड़ गया। इस कानून के तहत कई लोकतंत्र समर्थक कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी की गयी और उन्हें चुप करा दिया गया।

हांगकांग ने 2021 में विधायिका के लिए अपने चुनावी कानूनों में संशोधन किया जिससे मतदान करने की आम जनता की क्षमता काफी कम हो गयी और शहर के लिए फैसले लेने की बीजिंग समर्थक सांसदों की संख्या बढ़ गयी। इन बदलावों के बाद उस साल हुए विधायी चुनाव में मतदान 58 प्रतिशत से गिरकर 30 प्रतिशत रह गया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Prediction: अहम मुकाबले में जीत के साथ शुरुआत करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Preview: कल न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

New Zealand Women vs South Africa Women 4th T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच कल खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

\