दिल्ली में शुक्रवार को कोविड-19 के 25 हजार से कम मामले सामने आ सकते हैं: मंत्री सत्येंद्र जैनसत्येंद्र जैन
दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने कहा कि राष्ट्रीय राजधानी में शुक्रवार को कोविड-19 के 25 हजार से कम नए मामले सामने आ सकते हैं. वहीं, कोविड-19 के कारण जान गंवाने वाले 75 प्रतिशत मरीज ऐसे थे, जिन्होंने टीके नहीं लगवाए थे. जैन ने पत्रकारों से कहा, ‘‘ दिल्ली में आज 25 हजार से कम नए मामले सामने आने का अनुमान है.
नयी दिल्ली, 14 जनवरी : दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने कहा कि राष्ट्रीय राजधानी में शुक्रवार को कोविड-19 के 25 हजार से कम नए मामले सामने आ सकते हैं. वहीं, कोविड-19 के कारण जान गंवाने वाले 75 प्रतिशत मरीज ऐसे थे, जिन्होंने टीके नहीं लगवाए थे. जैन ने पत्रकारों से कहा, ‘‘ दिल्ली में आज 25 हजार से कम नए मामले सामने आने का अनुमान है.’’ स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली में बृहस्पतिवार को कोविड-19 के सर्वाधिक 28,867 नए ममाले सामने आए थे, जबकि 31 और मरीजों की इससे मौत हो गई थी. वहीं, संक्रमण दर बढ़कर 29.21 प्रतिशत हो गई थी.
इससे पहले, दिल्ली में 20 अप्रैल 2021 को सर्वाधिक 28,395 दैनिक मामले सामने आए थे. आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, नौ जनवरी से 12 जनवरी के बीच जिन 97 लोगों की मौत संक्रमण से हुई, उनमें से 70 लोगों का टीकाकरण नहीं हुआ था, जबकि 19 ने पहली खुराक ही ली थी. वहीं, आठ का पूर्ण टीकाकरण हो चुका था. यह भी पढ़ें : सपा में शामिल हुए स्वामी प्रसाद मौर्य, अखिलेश यादव ने दिलाई पार्टी की सदस्यता
जैन ने कहा, ‘‘ कोविड-19 के कारण जान गंवाने वाले 75 प्रतिशत मरीज ऐसे थे, जिन्होंने टीके नहीं लगवाए थे. टीकाकरण करना आवश्यक है. ऐसे भी कई मरीज थे, जो संक्रमण की चपेट में आने से पहले किसी अन्य गंभीर बीमारी से पीड़ित थे.’’
मंत्री ने बताया कि अस्पतालों में संक्रमितों के लिए आरक्षित 13000 से अधिक बिस्तर (बेड) खाली हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 14, 2022 12:50 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

